Edited By suman prajapati, Updated: 13 Jul, 2025 01:25 PM

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका 27 जून की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वहीं, एक्ट्रेस के निधन से उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए। वो अपनी पत्नी की मौत के बाद उनकी याद में अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, कुछ...
मुंबई. एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका 27 जून की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वहीं, एक्ट्रेस के निधन से उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए। वो अपनी पत्नी की मौत के बाद उनकी याद में अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पराग अपनी वाइफ शेफाली जरीवाला की मौत को पब्लिसिटी के लिए यूज कर रहे हैं। हालांकि, पराग इस मामले में अपनी सफाई दे चुके हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस आरती सिंह ने ऐसे ट्रोलर्स की फटकार लगाई है।
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पराग के पोस्ट को री-शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बिल्कुल सही, कितनी जल्दी हम लोगों को जज करते हैं और कुछ कितनी बकवास।

आरती ने आगे लिखा कि जिस पर बीत रही होती है ना वो ही जानता है। क्या आपको पता है कि उन्होंने क्या कहा? क्या आपको पता है कि वो क्या चाहते हैं? नहीं। बस सबको अपनी टिप्पणियां देनी हैं, बेशर्म लोग। इंस्टाग्राम पर कौन बात कर सकता है? पराग भैया, आपको और शक्ति मिले।

बता दें, आरती से पहले पराग खुद भी इन ट्रोलर्स को खुद करारा जवाब दे चुके हैं।