44 की उम्र में पापा बने 'कहानी' एक्टर,शादी के 2 साल बाद नन्हें बच्चे की किलकारियों से गूंजा घर का आंगन

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jun, 2025 08:09 AM

kahaani fame parambrata chattopadhyay and his wife blessed with baby boy

बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन खुशियों से भरी खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के बाद इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पापा बन गए हैं। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि विद्या बालन की फिल्म कहानी में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय है। जी हां, इस...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन खुशियों से भरी खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के बाद इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पापा बन गए हैं। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि विद्या बालन की फिल्म कहानी में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय है। जी हां, इस साल शुरुआत में ही कपल ने बेबी के आने की गुड न्यूज फैंस को दी थी और अब एक्टर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। परमब्रत चट्टोपाध्याय 44 साल की उम्र में पापा बने।

PunjabKesari

 

 परमब्रत चट्टोपाध्याय की दूसरी पत्नी ने शादी के बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है। परमब्रत चट्टोपाध्याय की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया है और दोनों ठीक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रिया ने बच्चे को जन्म दिया हैइस बात की पु्ष्टि उनके एक करीबी ने की है। उन्होंने बताया है कि बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। 

PunjabKesari

कपल ने साल 2023 में अपने कोलकाता वाले घर ही कोर्ट मैरिज की थी।प्रिया एक सोशल वर्कर हैं और एक्टर से उनकी ये दूसरी शादी है। प्रिया और परमब्रत ने शादी के 2 साल बाद अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!