त्रिपाठी परिवार में गूंजी किलकारी, नन्हीं राजकुमारी को बाहों में उठा लाड करते दिखे एक्टर

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Jun, 2025 10:31 AM

pankaj tripathi his wife meet paritosh tripathi new born daughter picture viral

बाॅलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर लाड लड़ाते नजर आए।जानिए ये कौन है...दरअसल, पंकज त्रिपाठी की गोद में नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची टीवी के फेमस एक्टर...


मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर लाड लड़ाते नजर आए।जानिए ये कौन है...

 

 

दरअसल, पंकज त्रिपाठी की गोद में नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची टीवी के फेमस एक्टर परितोष त्रिपाठी की बेटी है जिसको एक्टर की वाइफ ने कुछ दिन पहले ही जन्म दिया है। ये गुड न्यूज एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। अब पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ नन्ही परी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

PunjabKesari

 

उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पंकज त्रिपाठी और उनकी वाइफ की ये तस्वीर परितोष त्रिपाठी ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में पंकज त्रिपाठी एक चेयर पर बैठे हैं और उनकी गोद में परितोष की छोटी सी बेटी है जिसे पंकज और उनकी पत्नी प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में पंकज जहां प्रिंटेड टीशर्ट में दिखे। वहीं उनकी पत्नी पिंक सूट में दिखाई दी. फोटो शेयर कर एक्टर ने लिखा- 'बिना शर्त वाला प्यार..भैया और भाभी (बड़े पापा और बड़ी मम्मी)'

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी इन दिनों हालिया रिलीज सीरीज 'क्रिमिल जस्टिस' को लेकर चर्चा में हैं जो 29 मई को रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक्टर जल्द ही फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी नजर आएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!