'ट्विस्ट नहीं ट्विन्स'...जुड़वां बच्चों के पापा बने सिंगर  मिलिंद गाबा,पत्नी प्रिया ने दिया बेटा और बेटी को जन्म

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 May, 2025 06:59 AM

millind gaba and his wife pria beniwal welcome twins

सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी  इन्फ्लुएंसर पत्नी प्रिया बेनीवाल अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। कपल का घर नन्हें मेहमान की किलाकरियों से गूंज उठा है। जी हां, कपल जुड़वां बच्चों के मम्मी-पापा बन गए हैं।  कपल ने अपने जीवन में दोहरी खुशी और...

मुंबई: सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी  इन्फ्लुएंसर पत्नी प्रिया बेनीवाल अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। कपल का घर नन्हें मेहमान की किलाकरियों से गूंज उठा है। जी हां, कपल जुड़वां बच्चों के मम्मी-पापा बन गए हैं।  कपल ने अपने जीवन में दोहरी खुशी और दोहरे रोमांच के साथ अपने नन्हें बच्चों का स्वागत किया।  ये गुड न्यूज मिलिंद ने बेहद खास और क्यूट अंदाज में फैंस के साथ शेयर की। मिलिंद गाबा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

PunjabKesari

 

 उन्होंने दो बेबी का पोस्टर शेयर किया जिसमें से एक ने ब्लू और दूसरे ने पिंक कपड़े पहने हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है 'गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं..' बच्चों के कपड़ों से मिलिंद ने ये भी रिवील कर दिया है कि प्रिया ने एक लड़की और एक लड़के को जन्म दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Millind Gaba (@millindgaba)

 

मिलिंद ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा-'अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे,अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हमें दो चमत्कारों से धन्य हैं. ट्विन्स हैं। जय माता दी।'मिलिंद की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और न्यू पेरेंट्स को जमकर बधाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Millind Gaba (@millindgaba)

 मिलिंद और प्रिया ने 16 अप्रैल साल 2022 में लव मैरिज की थी। फरवरी में कपल ने एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के जरिए खुशखबरी के बारे में बताया था। वीडियो में मिलिंद को एक कार में बैठते हुए दिखाया गया था, जहां प्रिया पहले से ही आगे की सीट पर बैठी थीं फिर वह मुड़कर खाली पिछली सीट की ओर इशारा करती है यह संकेत देते हुए कि कुछ कमी है. मिलिंद मुस्कुराते हैं और एक बेबी कार सीट दिखाते हैं – मम्मी-पापा बनने की सबसे क्यूट अनाउंसमेंट! अब ये कपल जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने हैं.। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!