Edited By suman prajapati, Updated: 01 Jun, 2025 10:58 AM

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'हीरामंडी' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस शर्मिन सहगल और संजय लीला भंसाली की भांजी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने अपने पति अमन वर्मा के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस...
मुंबई. नेटफ्लिक्स की सीरीज 'हीरामंडी' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस शर्मिन सहगल और संजय लीला भंसाली की भांजी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने अपने पति अमन वर्मा के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को सुनकर शर्मिन के फैंस खुश हो गए हैं।
28 मई को दिया बेटे को जन्म!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मिन सहगल ने 28 मई को अपने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, इस अब तक एक्ट्रेस या उनके पति अमन वर्मा ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी का ऐलान नहीं किया है।
2023 में की थी शादी
बता दें, शर्मिन सहगल ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता संग इटली में शादी रचाई थी। कपल की शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद शर्मिन, अमन के साथ अहमदाबाद शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों पहले ही वह मुंबई आ गई थीं।

वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो शर्मिन सहगल को संजय लीला भंसाली आखिरी बार नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। सीरीज में उन्होंने आलमज़ेब की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके काम को खूब पसंद किया गया था।