Edited By suman prajapati, Updated: 09 Apr, 2025 05:49 PM
लीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर अब हमारे बीच नहीं रहे। सलीम अख्तर का भी 8 अप्रैल को अंतिम सांस ली। हाल ही में अविनाश द्विवेदी ने स्ट्रगल में कंधे कंधा मिलाकर खड़ी रहने वाली बीवी संभावना सेठ को चमचमाती...
मुंबई. बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर अब हमारे बीच नहीं रहे। सलीम अख्तर का भी 8 अप्रैल को अंतिम सांस ली। हाल ही में अविनाश द्विवेदी ने स्ट्रगल में कंधे कंधा मिलाकर खड़ी रहने वाली बीवी संभावना सेठ को चमचमाती लग्जरी कार गिफ्ट की है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
Salim Akhtar Death: मनोज कुमार के बाद अब चल बसे 'राजा की आएगी बारात' के प्रोड्यूसर सलीम अख्तर, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक
एक्टर मनोज कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की मां के गुजरने की खबर से अभी इंडस्ट्री उबर नहीं पाई थी कि अब बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आ गई है। खबर है कि फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर अब हमारे बीच नहीं रहे। सलीम अख्तर का भी 8 अप्रैल को अंतिम सांस ली।उनकी मौत का कारण मालूम नहीं हो सका है। परिवार में अब उनकी पत्नी शमा अख्तर और बेटा समद अख्तर हैं।
ऋतिक रोशन के फैंस संग बदसलूकी: डलास फैन मीट में 1.2 लाख के टिकट के बाद भी स्टेज से दिया धक्का!एक्टर ने मिलने से भी किया इंकार
एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अमेरिका टूर पर हैं। शनिवार 5 अप्रैल को टेक्सास के डलास में एक फैन मीट एंड ग्रीट रखा गया, जिसमें एक्टर शामिल हुए। ऋतिक रोशन का फैन मीट एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने होस्ट किया था। एक्टर ने यहां फैंस के लिए कुछ डांस भी किया था हालांकि लोगों को कुछ और की ही उम्मीद थी। फैंस का अनुभव अच्छा नही रहा। उन्होंने ऑर्गनाइजर्स पर खराब मैनेजमेंट का आरोप लगाया। कई फैंस ने सोशल मीडिया और एक्टर के इंस्टग्राम पर इस इवेंट की शिकायत की। एक फैंस ने दावा किया कि उसने एक्टर से मिलने के लिए 1.2 लाख रुपये खर्च किए थे।
प्रियंका चोपड़ा की फैमिली ने किराए पर दिया पुणे वाला बंगला,हर महीने मिलेंगे 2.25 लाख
बी-टाउन स्टार्स फिल्मों और विज्ञापनों में काम करने के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं, लेकिन इन सेलेब्स की कमाई का जरिया केवल यहीं तक सीमित नहीं है। कई स्टार्स अपनी प्रॉपर्टी किराए पर देखकर भी हर महीने अच्छी कमाई करते हैं। इस लिस्ट में कई स्टार्स के नाम शामिल हैं लेकिन आज हम प्रियंका चोपड़ा के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में अपना पुणे वाला घर किराए पर दिया। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी को किराये पर दे दिया है। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स फ्रॉम इंस्पेक्टर जरनल ऑफ रजिस्ट्रेशन के मुताबिक इसके बदले उन्हें 2.25 लाख रेंट मिलेगा।
'दुपहिया' एक्टर ने खरीदी चार पहिया: स्ट्रगल में कंधे कंधा मिलाकर खड़ी रहने वाली बीवी को गिफ्ट की BMW X5
हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है" - यह कहावत अक्सर सुनने में आती है लेकिन इसका मतलब सिर्फ इतना नहीं है कि औरतें सिर्फ समर्थन करती हैं बल्कि वे अक्सर प्रेरणा, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देती हैं , जो किसी आदमी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसा ही कुछ 'दुपहिया' एक्टर अविनाश द्विवेदी के साथ भी है। दरअसल, अविनाश हाल ही में वेब सीरीज 'दुपहिया' में नजर आए थे जो सुपरहिट रही। ऐसे मेंअविनाश ने स्ट्रगल में कंधे कंधा मिलाकर खड़ी रहने वाली बीवी संभावना सेठ को चमचमाती लग्जरी कार गिफ्ट की।
सुपुर्द-ए- खाक हुए सलीम अख्तर, निर्देशक को अंतिम विदाई देने पहुंचे राज बब्बर
दिग्गज प्रोड्यूसर सलीम अख्तर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अप्रैल को सलीम अख्तर ने 82 की उम्र में अंतिम सांस ली। वो मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में थे। वहीं बुधवार 9 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार हुआ। हाल ही में उनकी अंतिम यात्रा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलीम अख्तर का पार्थिव शरीर ताबूत में नजर आ रहा है। राज बब्बर भी निर्देशक को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहीं सलीम अख्तर को नमाज़ के बाद इरला मस्जिद के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया गया।
ब्रह्मकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी का 101 की उम्र में निधन, भारी मन से डायरेक्टर सुभाष घई ने दी श्रद्धांजलि
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख और वरिष्ठ आध्यात्मिक साधिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का 101 साल की उम्र में निधन हो गया। अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में सोमवार की रात 1.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीय़उनके पार्थिक शरीर को मुख्यालय शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हाल में अंतिम दर्शनार्थ के लिए रखा गया है। 10 अप्रैल की सुबह 10 बजे राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं अब फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुभाष घई ने भी भारी मन के साथ राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि दी। उनका एक वीडियो सामने आय है जिसमें वह राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं।
Manchu Family Dispute: पिता मोहन बाबू के घर के बाहर धरने पर बैठे मांचू मनोज, सुपरस्टार भाई विष्णु पर लगाया कार चुराने का आरोप
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक चर्चित परिवार का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हम बात कर रहे हैं मांचू परिवार की। जी हां, एक्टर मोहन बाबू के परिवार में आपसी कलह चल रही हैं जो अब सड़क पर पहुंच गई हैं। मोहन बाबू के बेटे और एक्टर मांचू मनोज अपने पिता के घर के बाहर धरना देकर बैठ गए हैं। हैदराबाद से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
आग से झुलसे बेटे की स्थिति पर पवन कल्याण ने दिया अपडेट, मदद का आश्वाशन देने के लिए PM मोदी का जताया आभार
साउथ एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर बीते दिन सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने से घायल हो गए थे। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना के बाद उन्हें सिंगापुर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब हाल ही में पवन कल्याण ने बेटे की स्थिति पर अपडेट दिया है और साथ ही पीएम मोदी का आभार भी जताया है।
जिस घर में नहीं रहता कोई उसका बिजली बिल आया 1 लाख तो कंगना को लगा जोर का झटका, सरकार पर बोला तीखा हमला
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को हाल ही में 440 वोल्ट का झटका लगा है। दरअसल, वह जिस घर में नहीं रहतीं उनके उस मनाली वाले घर का बिजली का बिल 1 लाख रुपए आया है, जिससे एक्ट्रेस का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है। कंगना ने अपने घर का बिल 1 लाख आने पर हिमाचल सरकार पर तीखा हमला बोला है।
IPL 2025: प्रियंश आर्य के शानदार शतक पर झूम उठीं प्रीति जिंटा, सीट पर उछलते हुए बजाने लगी तालियां
दिल्ली के 24 साल के बल्लेबाज प्रियंश आर्य इन दिनों IPL 2025 में छाए हुए हैं। प्रियंश ने IPL 2025 के एक धमाकेदार मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए शानदार शतक बनाया। इस मैच में प्रियंश ने केवल 42 गेंदों में 103 रन बनाए। उनके शतक ने हर किसी को हैरान कर दिया, जिनमें पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा भी शामिल थीं। पंजाब किंग्स के लिए शतक जड़ते ही एक्ट्रेस खुशी से झूम उठीं और उनके इस मूमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर फट से वायरल हो गया।