दुल्हनिया बनीं टीवी की 'इमली', कामाख्या मंदिर में गर्लफ्रेंड संग देव जोशी ने की सगाई..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Jan, 2025 06:26 PM

read big news of the entertainment world

स्टार प्लस का सीरियल 'इमली' फेम एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती रियल लाइफ में दुल्हनिया बन गई हैं। मेघा चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साहिल फुल संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर ये गुड न्यूज फैंस को दी। वहीं, टीवी के...

मुंबई. स्टार प्लस का सीरियल 'इमली' फेम एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती रियल लाइफ में दुल्हनिया बन गई हैं। मेघा चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साहिल फुल संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर ये गुड न्यूज फैंस को दी। वहीं, टीवी के बालवीर यानि एक्टर देव जोशी को उनकी सपनों की राजकुमारी मिल गई है। अपनी इस सपनों की राजकुमारी के साथ देव जोशी ने सगाई भी कर ली है। इस गुडन्यूज को खुद देव जोशी ने फैंस के साथ शेयर किया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

मौत को छूकर लौटीं...जीनत अमान के गले में फंसी गोली तो घंटों तड़पीं एक्ट्रेस ! बेटे जहान ने बचाई जान 

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान  मौत को छूकर लौटी हैं। उनकी जान बाल-बाल बची है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कि बीती रात जीनत अमान के साथ  ऐसी घटना घटी, जिससे वह बुरी तरह दहशत में आ गईं और जान पर बन आई। उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। एक्ट्रेस ने तुरंत ही बेटे जहान को फोन किया। वह तुरंत ही घर पहुंचे और मां की मदद की।

हमले के बाद हॉस्पिटल लौटे Saif Ali Khan: करीना कपूर और फैमिली ने किया शानदार वेलकम, रोशनी से जगमगाया घर

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान 21 जनवरी को स्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गए है। सैफ के घर वापस आने से सभी बहुत खुश हैं। घर वापस आने के बाद सैफ अली खान को पत्नी करीना कपूर और फैमिली ने सैफ का शानदार तरीके से वेलकम किया। सैफ अली खान के लौटने पर घर को दीवाली की तरह सजाया गया। उनके घर पर खूब सारी लाइटिंग की गई। 

Pics:चोकर नेकलेस..लाल चूड़ा और सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं टीवी की 'इमली', सात फेरों के बाद एक-दूजे में खोया कपल 

स्टार प्लस का सीरियल 'इमली' फेम एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती रियल लाइफ में दुल्हनिया बन गई हैं। मेघा चक्रवर्ती ने  अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साहिल फुल संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर ये गुड न्यूज फैंस को दी। इस तस्वीर में दूल्हा दुल्हन साहिल फुल और मेघा चक्रवर्ती एक दूजे की आंखों में खो गए हैं। दोनों के चेहरों पर शादी को लेकर खुशी साफ-साफ झलक रही है। मेघा सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं।

'ये हैं असली हीरो जिन्होंने भाई....' Saif Ali Khan की बहन का परिवार को बचाने वाली महिलाओं को सलाम

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान घर वापसी आ गए हैं। 21 जनवरी को सैफ अली खान को हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज दे दिया गया था। फिलहाल उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। इस बीच उनकी बहन सबा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खान परिवार के मेंबर के साथ तस्वीर शेयर की है। ध्यान देने वाली बात ये है कि सैफ की बहन ने इन शख्स को हमले के बाद परिवार की सेफ्टी करने का क्रेडिट देते हुए हीरो कहा है।

माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा ओढ़े श्री बालाजी के दरबार पहुंचीं प्रियंका, नए सफर के लिए लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हैदराबाद में हैं। खबर है कि हसीना एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 से भारतीय सिनेमा की ओर अपना रुख कर रही हैं। वहीं अब नए सफर की शुरुआत से पहले एक्ट्रेस श्री बालाजी से आशीर्वाद लेने उनके दर पर जा पहुंचीं। प्रियंका हैदराबाद तेलंगाना के श्री चिलकुर बालाजी मंदिर में गईं। जिसे विजा बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। यहां उनका एकदम सादे-सिंपल से नीले सूट में खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। सिर पर दुपट्टा ओढ़े हसीना की सादगी दिल जीत गई और विदेश में बसने के बाद भी उनके संस्कार साफ झलके। नो-मेकअप लुक में भी एक्ट्रेस खूबसूरत दिखीं। 

 

प्रोड्यूसर Mano Akkineni का निधन, सलमान संग पुरानी फोटो शेयर कर सुधा कोंगरा प्रसाद ने दी श्रद्धांजलि

साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी फिल्म निर्माता मनो अक्किनेनी का निधन हो गया है। फिल्म प्रोड्यूसर मनो ने चेन्नई मेंआखिरी सांस ली है हालांकि उनकी मौत की वजह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाली मनो अक्किनेनी के अचानक निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। उनकी मौत की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त और मशहूर डायरेक्टर सुधा कोंगरा प्रसाद ने की है। सुधा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेस्ट फ्रेंड के निधन की जानकारी देते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। 

माथे पर तिलक-गले में रुद्राक्ष की माला... गर्लफ्रेंड संग नेपाल के कामाख्या मंदिर में टीवी के 'बालवीर' ने की सगाई

 टीवी के बालवीर यानि एक्टर देव जोशी को उनकी सपनों की राजकुमारी मिल गई है। अपनी इस सपनों की राजकुमारी के साथ देव जोशी ने सगाई भी कर ली है। इस गुडन्यूज को खुद देव जोशी ने फैंस के साथ शेयर किया। देव की पार्टनर का नाम आरती है। कपल ने सगाई के लिए नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर को बनाया अपना वेन्यू चुना। जी हां, देव जोशी ने नेपाल के कामाख्या मंदिर में आरती संग सगाई की। सगाई के बाद देव और आरती ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है।

 

मसीहा बन कर आए भजन सिंह राणा को Saif Ali Khan ने इनाम में दिए 50 हजार!

भजन सिंह राणा वो शख्स जो 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के लिए मसीहा बन आए। जी हां, ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ही वह व्यक्ति था जिसनेसैफ को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था जब बॉलीवुड स्टार पर तड़के उनके घर में डकैती की कोशिश के दौरान कई बार चाकू से वार किया गया था। अस्पताल से घर जाने से पहले सैफ ने रिक्शा चालक को अस्पताल में मिलने के लिए व्यक्तिगत रूप से बुलाया था। रिपोर्ट के मुताबिक सैफ उनसे मिले ही नहीं बल्कि एक्टर ने ऑटो ड्राइवर को इनाम भी दिया। 

 

दलजीत कौर ने सालों बाद खोली एक्स पति शालीन भनोट की पोल, कहा-ससुराल वाले कहते थे बेटा जो करेगा चुपचाप सहते रहो 
दो शादियों के बाद भी एक्ट्रेस दलजीत कौर की लाइफ में शादी का सुख नहीं है। एक्ट्रेस ने पहली शादी एक्टर शालीन भनोट से की थी, लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 20213 में निखिल संग शादी रचाई, लेकिन यह भी सक्सेसफुल नहीं हो पाई। दोनों के बीच काफी अनबन चल रही है। इसी बीच अब हाल ही में दलजीत ने अपने एक्स हस्बैंड शालीन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही ससुराल वालों की भी पोल खोली है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना अधिकारियों ने देखी अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स', सामने आई तस्वीरें

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले मंगलवार को अक्षय की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और अन्य सैन्य अधिकारी शामिल रहे। इस स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!