शाहिद कपूर के ऑनस्क्रीन दोस्त ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, 14 दिन बाद दिखाई नई नवेली दुल्हन की झलक

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Apr, 2025 01:36 PM

teri baaton mein aisa uljha jiya fame ashish verma gets registered wedding

बी-टाउन इंडस्ट्री में शादी का सीजन शुरू हो गया है। हाल ही में तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया, अतरंगी रे जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आशीष वर्मा ने शादी रचाई। एक्टर ने 2 अप्रैल 2025 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रंजिनी चक्रवर्ती संग सात फेरे...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में शादी का सीजन शुरू हो गया है। हाल ही में तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया, अतरंगी रे जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आशीष वर्मा ने शादी रचाई। एक्टर ने 2 अप्रैल 2025 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रंजिनी चक्रवर्ती संग सात फेरे लिए हालांकि उन्होंने अपनी दुल्हनिया की झलक शादी के 14 दिन बाद दिखाई। एक्टर ने 16 अप्रैल को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर कीं। कपल ने बिना किसी शोर-शराबा और ग्रैंड फंक्शन के सादगी भरे अंदाज में ब्याह रचाया।

PunjabKesari

आशीष और रंजिनी ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी के दिन दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस दिन आशीष ने सफ़ेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था। दूसरी ओर रोंजिनी ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसके बॉर्डर पर सुनहरे रंग की ज़री का काम था। मिनिमल मेकअप और माथे पर बिंदी लगाए आशीष की दुल्हनिया प्यारी लगी। बालों को बन में बांधकर उन्होंने अपने शादी के लुक को पूरा किया। पहली तस्वीर में आशीष रोंजिनी के गालों को चूमते हुए नज़र आ रहे हैं। 

PunjabKesari

इसके अलावा जोड़े ने अपनी शादी के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए तस्वीरें साझा कीं। आखिरी तस्वीर में, रोंजिनी पति की आँखों में खोई हुई थी जबकि एक्टर अपनी दुल्हनिया कुछ दिखा रहा था। तस्वीरें साझा करते हुए, जोड़े ने लिखा:"02.04.2025"

PunjabKesari

बता दें कि आशीष और रोंजिनी कई सालों तक साथ रहे हैं, उसके बाद उन्होंने मुंबई में शादी करने का फैसला किया। इसके अलावा, आशीष और रोंजिनी ने हिट फिल्म आर्टिकल 15 में स्क्रीन स्पेस शेयर किया बै। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish Verma (@ashishsverma)

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!