'कृष 4' की हलचल के बीच प्रियंका चोपड़ा से मिले ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड सबा संग निक जोनस के शो का उठाया लुफ्त

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Apr, 2025 10:47 AM

amid krrish 4 buzz hrithik saba pose with priyanka after watching nick musical

12 साल बाद कृष फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म आने वाली है जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा जोरों पर है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि  ऋतिक रोशन एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी करने जा रहे हैं। इसके अलावा खबर आई थी ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की...


लंदन: 12 साल बाद कृष फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म आने वाली है जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा जोरों पर है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि  ऋतिक रोशन एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी करने जा रहे हैं। इसके अलावा खबर आई थी ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो गई है। इन तमाम खबरों के बीच ऋतिक देसी गर्ल और उनके पति निक जोनस से मुलाकात की। इसकी कुछ फोटोज ऋतिक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा खान भी साथ थी। 

PunjabKesari


 तस्वीर में ऋतिक रोशन प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनस के साथ पोज देते हुए भी दिखाई दिए। इस फोटो में एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आ रही हैं। ऋतिक रोशन ने जो तस्वीरें शेयर की है वो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के एक शो की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-' हम यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी लेकिन जब हम बाहर आए तो हैरान थे। निक जोनस आप बस अविश्वसनीय हैं..'

PunjabKesari

ऋतिक रोशन पिछले कई दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच वो निक जोनस का शो देखने पहुंचे थे। 

 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था जिसमें वो दीपिका पादुकोण संग नजर आए थे।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!