Pics: पति निक जोनस संग रोमांटिक होती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, डेंटिस्ट के पास पहुंची बेटी मालती की भी दिखाई झलक

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Dec, 2025 05:51 PM

priyanka chopra seen getting romantic with husband nick jonas

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। फिर साल 2022 में दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। ऐसे में एक्ट्रेस अक्सर अपने पति और बेटी संग...

मुंबई. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। फिर साल 2022 में दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। ऐसे में एक्ट्रेस अक्सर अपने पति और बेटी संग बिताए खास लम्हों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं, हाल ही में फिर से प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

SaveClip


प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।। पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “बस कुछ यूं ही कैद किए गए पल…घर पर रहना सच में सुकून देता है।”

 

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के बीच की केमिस्ट्री ही देखने लायक है। कपल एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करता और सुकून भरे पल शेयर करता दिखाई दे रहा है। 

SaveClip
प्रियंका अपनी बेटी मालती को डॉक्टर के पास भी लेकर गईं, जिसकी झलक भी उन्होंने फैंस को दिखाई। वहीं कई फोटोज में नन्हीं मालती खेलती नजर आ रही हैं।

SaveClip


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में अहम भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म में वह ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बन रही एक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द ब्लफ’ भी है और वह स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में भी वापसी करने जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!