सलमान खान के शो के बाद अब बिग बॉस तेलुगु 9 को मिला विजेता, कल्याण पडला ने हासिल की ट्रॉफी

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Dec, 2025 10:15 AM

kalyan padala became winner of bigg boss telugu 9

सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 अब खत्म हो चुका है। इस शो की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की। वही, अब बिग बॉस तेलुगु 9 को भी इसका विनर मिल गया है। बीती रात शो का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस सीजन की ट्रॉफी कल्याण पडला ने उठाई। सिर्फ ट्रॉफी ही...

मुंबई. सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 अब खत्म हो चुका है। इस शो की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की। वही, अब बिग बॉस तेलुगु 9 को भी इसका विनर मिल गया है। बीती रात शो का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस सीजन की ट्रॉफी कल्याण पडला ने उठाई। सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, इसके साथ उन्हें लाखों की प्राइज मनी भी मिली।

 

कल्याण पडला बने विनर 
जहां बिग बॉस तेलुगु 9 के विनर कल्याण पडला रहे हैं। वहीं, तनुजा पुट्टास्वामी फर्स्ट रनर-अप रही हैं और डेमन पवन सेकेंड रनर-अप बने।  शो के फिनाले में कल्याण पडला और तनुजा पुट्टास्वामी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

 

 

बिग बॉस विनर बने कल्याण को ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई। वहीं, डेमन पवन ने खुद ही शो से बाहर होकर 15 लाख रुपये जीते।

 
कौन हैं कल्याण पडला?
कल्याण पडला की बात करें तो वह इंस्टाग्राम पर सोल्जर कल्याण पडला के नाम से फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 426K फॉलोअर्स हैं और अब वो बिग बॉस तेलुगु 9 के विनर बनकर लोगों के बीच और भी फेमस हो गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!