माथे पर चंदन, गले में माला..मंगेतर राघव संग परिणीति ने किए महाकालेश्वर  के दर्शन, सिल्क साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Aug, 2023 04:10 PM

parineeti chopra visited mahakaleshwar temple with fiance raghav chadha

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में सगाई करने वाले इस कपल ने अभी तक तो वेडिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस खास दिन से पहले दोनों उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर कपल ने एक साथ...

बॉलीवुड तड़का टीम. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में सगाई करने वाले इस कपल ने अभी तक तो वेडिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस खास दिन से पहले दोनों उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर कपल ने एक साथ पूजा-अर्चना की। लवबर्ड की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पवित्र मंदिर में एक साथ प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

 

 

दोनों भोलेबावा की भक्ति के रंग में रंगे दिख रहे हैं। मंदिर में माथा टेकने के बाद कपल ने पंडित से माथे पर चंदन तिल्क लगवाया और गले में माला पहने नजर आए।

 

PunjabKesari


इस दौरान परिणीति चोपड़ा पीच कलर की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं राघव भी लाल शॉल लिए भक्ति रंग में रंगे दिखे। एक साथ दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!