Edited By suman prajapati, Updated: 01 Dec, 2025 10:15 AM

बॉलीवुड की स्टनिंग एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली हमेशा से ही फैंस के फेवरेट कपल्स में शामिल रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग और प्यार भरी केमिस्ट्री हर बार फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में विराट के एक इमोशनल...
मुंबई. बॉलीवुड की स्टनिंग एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली हमेशा से ही फैंस के फेवरेट कपल्स में शामिल रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग और प्यार भरी केमिस्ट्री हर बार फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में विराट के एक इमोशनल जेस्चर ने फिर दिखा दिया कि यह कपल एक-दूसरे के लिए कितना खास है।
रांची में हुआ मैच
दरअसल, 29 नवंबर को रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की और विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही विराट ने ODI में सबसे ज्यादा शतक का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

मैच में मौजूद नहीं थीं अनुष्का शर्मा
अक्सर देखा जाता है कि अनुष्का हर बड़े मैच में विराट के साथ रहती हैं। लेकिन इस बार वह भारत नहीं आईं। वह इस समय अपने बच्चों के साथ लंदन में हैं। बावजूद इसके, विराट ने जीत का जश्न उसी तरह मनाया जैसे अनुष्का उनके पास हों।
मैच के मैदान में पत्नी को किया याद
मैच खत्म होने के तुरंत बाद विराट कोहली के कुछ बेहद खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। तस्वीरों में देखा गया कि विराट अपने गले में पहनी वेडिंग रिंग को किस करते नजर आए। यह उनके लिए उनकी पत्नी अनुष्का के प्यार और सपोर्ट का प्रतीक है।
इसके बाद विराट ने मैदान पर ही मोबाइल निकाला और अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर दिया। दोनों एक-दूसरे से बात करते और मुस्कुराते हुए दिखे। यह नज़ारा देखकर फैंस का दिल पिघल गया।
फैंस ने की विराट की जमकर तारीफ
विराट कोहली की ये प्यारी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस अनुष्का के पति के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।