Video: दीपिका पादुकोण ने फैंस संग सेलिब्रेट किया 40वां बर्थडे, 'ओम शांति ओम' गाना गाकर जमाई महफिल

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Jan, 2026 12:04 PM

deepika padukone celebrated her 40th birthday with fans

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज बर्थडे है। 5 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे बेहद खास अंदाज़ में फैंस के साथ मनाया। मुंबई में आयोजित उनके प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज बर्थडे है। 5 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे बेहद खास अंदाज़ में फैंस के साथ मनाया। मुंबई में आयोजित उनके प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर दीपिका की सादगी, गर्मजोशी और फैंस के प्रति प्यार ने सभी का दिल जीत लिया।

PunjabKesari

 

फैंस के साथ दीपिका का खास प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन

रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका अपने वेकेशन से खास तौर पर मुंबई लौटीं ताकि  फैंस के साथ पर्सनल मीट एंड ग्रीट कर सकें। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ केक काटा और सभी से खुलकर बातचीत की। वीडियो में दीपिका बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। खास बात यह रही कि फैंस ने उनके लिए फिल्म ओम शांति ओम का लोकप्रिय गाना भी गाया, जिसे सुनकर दीपिका भावुक और मुस्कुराती दिखीं।

 

इस सेलिब्रेशन में दीपिका ने ब्राउन कलर का सिंपल स्वेटर पहना। उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह नेचुरल और कम्फर्टेबल रखा, जो फैंस को काफी पसंद आया।

PunjabKesari


ओम शांति ओम से मिला स्टारडम

मालूम हो, दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दीपिका रातों-रात स्टार बन गईं। उनकी खूबसूरती और अभिनय को खूब सराहा गया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दीपिका पादुकोण का फिल्मी सफर

दीपिका अब तक पठान, गहराइयां, जीरो, पद्मावत, पिकू, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी, रेस 2, फाइटर, कॉकटेल, आरक्षण, लव आजकल और चांदनी चौक टू चाइना जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह सिंघम अगेन और इससे पहले कल्कि 2898 एडी में नजर आई थीं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!