'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका ने अपने हाथ पर गुदवाया अपने और पति के नाम का टैटू, बोलीं 'मेरी खुशियों का कारण'

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Nov, 2020 04:44 PM

dipika kakar gets a tattoo of husband name on her arm

टीवी शो ''ससुराल सिमर का'' फेम दीपिका कक्क़ड सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े देती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्क़ड सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े देती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।  

PunjabKesari


बता दें दीपिका कक्कड़ ने अपने हाथ पर अपने और पति शोएब का मिक्स नाम 'शोएइका' का टैटू गुदवाया है। इस फोटो में दीपिका अपने हाथ पर बना हुआ टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन में सभी ख़ुशियों का कारण #allhamdulillah #blessed।  


कपल की बात करें तो शोएब और दीपिका की मुलाकात शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी और वहीं दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में   पारंपरिक तौर तरीके से शादी कर ली। 
View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!