किंग खान के बर्थडे पर फैंस की मुहिम:साढ़े 5 हजार लोगों में डोनेट की कोविड किट, खास मैसेज लिख आइडल के लिए बनाया केक
Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Nov, 2020 11:53 AM

''किंग खान'' शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके बंगले मन्नत के बाहर जश्न जैसा माहौल रहता है। शाहरुख का बालकनी या बंगले की छत पर आना, अपने फैंस को शुक्रिया कहना, हर साल का नजारा ऐसा ही होता है।...
मुंबई: 'किंग खान' शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके बंगले मन्नत के बाहर जश्न जैसा माहौल रहता है। शाहरुख का बालकनी या बंगले की छत पर आना, अपने फैंस को शुक्रिया कहना, हर साल का नजारा ऐसा ही होता है। अब तो कभी-कभी उनके बेटे अबराम भी साथ में रहते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते और शाहरुख के इस बार दुबई में होने की वजह से इस बार यह नजारा देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं किंग खान के बर्थडे पर एक्टर के बड़े फैन कल्ब SRKUniverse ने एक चैरिटी इवेंट आर्गेनाइज किया। इस इवेंट में फैन कल्ब से जुड़े लोग गरीब लोगों में 5,555 कोविड किट्स बांटेगे। इस कोविड किट में मास्क, सैनिटाइजर और जरुरत का सामान होगा।
कोविड किट्स के अलावा ये फैन कल्स 5,555 लोगों को फ्री खाना भी खिलाएगा। इस साल कोरोना वायरस महामारी के समय कोविड किट लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
ऐसे में फैंस की ओर से ये काम सराहनीय है. वही पैन्डेमिक की वजह से इस बार शाहरुख ने फैंस से उनके घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा ना होने की अपील की है।

किंग खान के बर्थडे पर बनाया खास केक
अपने आइडल के बर्थडे पर इस फैन कल्ब ने खास केक बनाया,जिसकी तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। केक पर धरती बनी है। इस धरती के माॅडल पर किंग खान अपने सिग्नेचर स्टेप में खड़े नजर आ रहे है। धरती के माॅडल पर रेड कलर का रिबन बंधा है,जिस पर लिखा है-सब सही हो जाएगा।
Related Story

'काश हम ऐसे ही..पति विजय के भाई के बर्थडे पर रश्मिका का खास पोस्ट, फोटो में येलो ट्विनिंग करते...

कंगना रनौत ने मनाया 40वां बर्थडे, PM मोदी ने दिया खास तोहफा, मंडी सांसद ने साझा कीं तस्वीरें

बर्थडे सेलिब्रेशन छोड़ काम में जुटे आमिर खान, क्या 'एक दिन' की तैयारियों की वजह से टाइट है...

प्रियंका चोपड़ा की मां ने चेहरे पर लगाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, फैंस को दी ट्रीटमेंट से जुड़ी खास...

सलमान खान के फैंस को मिला सरप्राइज, अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम

जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले—प्यारी लव स्टोरी

ईद पर सलमान ने फैंस को दिया सरप्राइज, फैमिली संग पिता सलीम खान को बालकनी पर लेकर आए 'भाईजान'

एक्स वाइफ किरण राव संग आमिर खान ने महाराष्ट्र सीएम से की मुलाकात, खास लक्ष्य पर हुई बातचीत

'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर के बर्थडे पर वाइफ यामी गौतम का प्यार भरा पोस्ट, लिखा- काश! मेरे पास...

Dhurandhar 2 के आगे Border 2 भी फेल! रणवीर सिंह ने आधे दिन में तोड़ा रिकॉर्ड, 2026 की सबसे बड़ी...