फरीदा जलाल ने दिया शाहरुख के बेटे आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' पर रिव्यू, कहा-और बेहतर बना सकता था

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Jan, 2026 03:39 PM

farida jalal gave review of aryan khan the bads of bollywood

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस फरीदा जलाल 77 की होकर भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वह जल्द ही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आएंगी। इसी बीच जब फरीदा से एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के...

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस फरीदा जलाल 77 की होकर भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वह जल्द ही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आएंगी। इसी बीच जब फरीदा से एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं..

PunjabKesari
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में फरीदा जलाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखी है, अगर हां तो उन्हें ये शो कैसा लगा? इस पर उन्होंने कहा- 'मैंने देखा। ठीक था। ठीक-ठाक था। वो इसे और बेहतर कर सकता था, लेकिन अच्छा तो था।'


PunjabKesari

 

शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं फरीदा जलाल ने SRK के बेटे आर्यन को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा, 'घर में स्वागत है। यहीं तो हैं, और कहां जाएंगे।' इसके साथ ही उन्होंने उनकी कोशिश की तारीफ भी की।


बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने पिछले साल 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। ये शो 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

फरीदा जलाल का काम
बता दें, फरीदा जलाल को आखिरी बार 'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' में देखा गया था, जिसमें कृतिका कामरा, श्रेया धनवंतरी, शीबा चड्ढा और पूरब कोहली नजर आए थे। अब वो 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हो रही 'ओ रोमियो' फिल्म में नजर आएंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!