Edited By suman prajapati, Updated: 16 Jan, 2026 05:20 PM

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई खूबसूरत ब्राउन साड़ी पहनकर फोटोशूट कराया,...
मुंबई. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई खूबसूरत ब्राउन साड़ी पहनकर फोटोशूट कराया, जिसमें पारंपरिक अंदाज़ और मॉडर्न ग्लैमर का शानदार मेल नजर आया। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गईं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान हिना खान ब्राउन कलर की साड़ी में बेहद कातिलाना लग रही हैं। साड़ी पर बारीकी से लगे शिमरी सीक्विन्स इसकी खूबसूरती को और निखार रहे हैं।

ब्राउन कलर का यह शेड हिना की पर्सनैलिटी पर बेहद जच रहा है, जो उनके पूरे लुक को सॉफ्ट, वार्म और बेहद आकर्षक बना रहा है।

वहीं, न्यूड मेकअप, ग्लोसी लिप्स और और मैसी हेयर्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। ओवरऑल लुक में हिना की ब्यूटी देखते ही बन रही हैं।

कैमरे के सामने हिना एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दे रही हैं।

काम की बात करें तो हिना खान को आखिरी बार टीवी रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में पति रॉकी जायसवाल संग देखा गया था।
