रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात हमला, राम चरण की पत्नी उपासना ने दिया ट्विन्स को जन्म..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2026 05:56 PM

ram charan to rohit shettty read big news from entertainment world

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शनिवार रात डायरेक्टर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। वहीं, हमले के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस...

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शनिवार रात डायरेक्टर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। वहीं, हमले के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई। वहीं, साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ये साउथ कपल अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गया गया है। जी हां, राम चरण की पत्नी उपासना ने इस बार ट्विन्स को जन्म दिया है, जिससे वे तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें...

  
रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात हमला, अज्ञात हमलावरों ने की पांच राउंड फायरिंग


बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शनिवार रात डायरेक्टर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, हमले के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है।
 

तीन बच्चों के पिता बने राम चरण, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, दादा चिरंजीवी ने जाहिर की खुशी
 

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ये साउथ कपल अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गया गया है। जी हां, राम चरण की पत्नी उपासना ने इस बार ट्विन्स को जन्म दिया है, जिससे वे तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। यह गुड न्यूज राम चरण के पिता चिरंजीवी ने दी है और जुड़वा बच्चों के दादा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। 

  अज्ञात व्यक्ति ने मनोज तिवारी के नाम से बनाया फर्जी Facebook अकाउंट, भनक लगते ही पुलिस के पास पहुंचे एक्टर

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनकी जबरदस्त लोकप्रियता सुर्खियों में होती है तो कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दे। लेकिन इस बार मनोज तिवारी से जुड़ा एक गंभीर मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 

उदयपुर में जोरों पर रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शाही शादी की तैयारियां, महज कुछ घंटों में लेंगे 7 फेरे
 
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। फैंस  यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर दोनों कब अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे। इसी बीच अब एक नई खबर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
 
 
मटन की जगह परोसा बीफ..इस एक्टर-यूट्यूबर का चढ़ा पारा, पुलिस ने की ये कार्रवाई

सोशल मीडिया पर हाल ही में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, हाल ही में एक बंगाली एक्टर, यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि कोलकाता के एक रेस्तरां में उन्हें प्रतिबंधित मांस सर्व किया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट के  वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।
 

धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को बड़ा झटका, कोर्ट ने दूसरी बार रिजेक्ट की जमानत याचिका
धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पिछले डेढ़ महीने से जेल में बंद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने शनिवार, 31 जनवरी को विक्रम समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति विनोद कुमार भरवानी ने अपने आदेश में कहा कि मामले की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस स्तर पर आरोपियों को जमानत देना उचित नहीं माना जा सकता।

 

कुछ रिश्ते जिंदगी से कहीं ज्यादा..जैकी श्रॉफ के 69वें बर्थडे पर अनिल का खास पोस्ट

 बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ का आज बर्थडे है। 1 फरवरी 2026 को बॉलीवुड के जग्गू दा अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। इसी बीच उनके सबसे करीबी दोस्त और सुपरस्टार अनिल कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और अपने पोस्ट से सबका दिल जीत लिया है। 

बेटी क्लिन संग पत्नी और न्यूबॉर्न ट्विन्स से मिलने अस्पताल पहुंचे राम चरण, शेयर की तीन बच्चों के पिता बनने की खुशी
 
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर फिर से बच्चों की किलकारी गूंजी है। कपल ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है और अब दोनों तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। इस गुड न्यूज के बाद फैंस और सेलेब्स की ओर से कपल को खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद राम चरण हैदराबाद में अपनी पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

‘अगली बार छाती पर गोली चलेगी..लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की जिम्मेदारी 
 फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थिति घर के बाहर शनिवार रात अनजान हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलती ही पुलिस एक्शन में आ गई। वहीं हाल ही में पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया है, जिसका गैंगस्टर लिंक भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।  

रणबीर-आलिया के 250 करोड़ी बंगले की नेमप्लेट तैयार, दादा-दादी की यादों से जुड़ा है ‘कृष्णा राज’ का कनेक्शन


बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का 250 करोड़ का बंगला आखिरकार पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। पिछले कई वर्षों से जिस घर का निर्माण और रिनोवेशन चल रहा था, अब उसकी पहली झलक सामने आ गई है। हाल ही में बंगले के बाहर लगी नेमप्लेट ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!