तीन बच्चों के पिता बने राम चरण, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, दादा चिरंजीवी ने जाहिर की खुशी

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2026 11:29 AM

ram charan and upasana welcomed twins

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ये साउथ कपल अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गया गया है। जी हां, राम चरण की पत्नी उपासना ने इस बार ट्विन्स को जन्म दिया है, जिससे वे तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। यह गुड न्यूज...

मुंबई. साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ये साउथ कपल अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गया गया है। जी हां, राम चरण की पत्नी उपासना ने इस बार ट्विन्स को जन्म दिया है, जिससे वे तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। यह गुड न्यूज राम चरण के पिता चिरंजीवी ने दी है और जुड़वा बच्चों के दादा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए  लिखा, ''बहुत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं। एक लड़का और एक लड़की। ''

 

आगे एक्टर ने अपनी बहू की सेहत की जानकारी भी दी और लिखा, ''बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं। इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी और भगवान का आशीर्वाद है। हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।''

इस गुड न्यूज के सामने आते ही राम चरण के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।


 

बता दें, साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे राम चरण और उपासना पहले से ही एक प्यारी बेटी का माता-पिता है। उनकी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का जन्म 20 जून 2023 को हुआ था, जिसने उनके जीवन को नई खुशियों से भर दिया।

 

 

राम चरण का प्रोफेशनल फ्रंट

काम की बात करें तो राम चरण इन दिनों अपने करियर के एक अहम दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘गेम चेंजर’ से काफी सराहना मिली थी। अब वह अपनी अगली मेगा फिल्म ‘पेड्डी’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!