Edited By suman prajapati, Updated: 08 Jun, 2025 02:17 PM

. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अक्सर फैंस के बीच छाई रहती हैं। पीसी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में फिर...
मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अक्सर फैंस के बीच छाई रहती हैं। पीसी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में फिर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ दिल छू लेने वाली पारिवारिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी नजर आ रही हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी बेटी मालती की मासूम और प्यारी हरकतें फैंस को बेहद पसंद आईं।

एक तस्वीर में मालती खुद मेकअप करती नजर आ रही हैं। तो दूसरी फोटो में वह बच्चों के साथ खेल रही हैं।

कुछ तस्वीरों में वह प्रियंका और निक के साथ समय बिताती दिखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देख कर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया। हजारों लोगों ने कमेंट कर तस्वीरों की तारीफ की।
प्रियंका और निक की शादी
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।

शादी के चार साल बाद, 15 जनवरी 2022 को कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।

वर्कफ्रंट पर प्रियंका आखिरी बार साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी फिल्म 'कृष 4' के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं, साथ ही वह कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।