Malti Marie turns 3! हमारी जिंदगी की रोशनी...नातिन की प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर नानी मधु चोपड़ा ने लुटाया प्यार

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Jan, 2025 05:32 PM

malti marie turns 3 nani madhu chopra wishes her

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लाडली मालती मैरी 15 जनवरी 2025 को पूरे 3 साल की हो गई है। साल 2022 में निक-प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। एक तरफ जहां बेटी के तीसरे बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लाडली मालती मैरी 15 जनवरी 2025 को पूरे 3 साल की हो गई है। साल 2022 में निक-प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। एक तरफ जहां बेटी के तीसरे बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास धूमधाम से पार्टी कर रहे हैं। अब इसी बीच नानी मधु चोपड़ा ने नातिन के बर्थडे पर उनके कुछ फोटोज की रील बनाकर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

PunjabKesari

इस तस्वीर में निक जोनास कार में बैठकर बेटी मालती मैरी को बोतल से दूध पिला रहे हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और मधु चोपड़ा बेटी मालती के साथ मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि निक ने बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है। 

PunjabKesari

ये तस्वीर अयोध्या की है जब प्रियंका फैमिली संग राम लल्ला के दर्शन करने गई थी। इनके साथ मधु चोपड़ा ने लिखा-'हमारे जीवन की रोशनी, मालती मैरी❤️ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका जन्मदिन भी आपकी तरह जादुई हो!'

प्रियंका अक्सर निक और मालती के साथ बिताए लम्हों की झलकियाँ दिखाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!