तेरी हर अदा कमाल...प्रियंका चोपड़ा पर फिदा हुए निक जोनस,बोट राइडिंग के दौरान बीवी प्यार से निहारते दिखे सिंगर

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 May, 2025 01:07 PM

nick jonas gazes lovingly at priyanka chopra in romantic boat ride

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं। दोनों कपल गोल्स सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते है।


लंदन: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं। दोनों कपल गोल्स सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते है।

PunjabKesari

 

हाल ही में, इस जोड़े ने रोमांटिक सनसेट बोट राइडिंग को एंजॉय किया। इस दौरान की तस्वीर निक और प्रियंका दोनों ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की जो इस समय चर्चा में है।  फोटो के बैकग्राउंड में पानी और ऊंची बिल्डिंग्स नजर आ रही हैं। निक बोट में अपनी एक्ट्रेस बीवी संग बैठे हुए उन्हें प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका कैमरे के सामने पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही है। 

PunjabKesari

लुक की बात करें तो कपल ने बोट राइडिंग के लिए काफी कंफर्टेबल आउटफिट पहने हुए हैं। प्रियंका जहां बेज कलर के आउटफिट के साथ यांकीज कैप पहने काफी स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं निक भी क्रिम कलर की स्वेटशर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। निक संग अपनी ये रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- "माइन"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। कपल ने क्रिश्चियन वेडिंग के साथ ही हिंदू रीति रिवाज से भी ग्रैंड शादी की थी। जनवरी 2022 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का वेलकम किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ हेड्स ऑफ स्टेट और द ब्लफ़ में नज़र आएंगी जिसमें वह 19वीं सदी की कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं। वे महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म में भी दिखेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!