Trailer: ‘नागाबंधम’ के दमदार ट्रेलर में दिखीं अघोरी, राजाओं और खजानों की झलक

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 20 Jun, 2026 06:18 PM

powerful trailer of nagabandham released

पैन इंडिया स्तर पर रिलीज़ होने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नागाबंधम’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  पैन इंडिया स्तर पर रिलीज़ होने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नागाबंधम’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। इस अवसर पर विराट कर्णा, नभा नटेश, दक्षा नागरकर, ऋषभ साहनी, महेश मांजरेकर, गणेश आचार्य, निर्देशक अभिषेक नामा और निर्माता निशिता नागिरेड्डी व किशोर अन्नापुरेड्डी उपस्थित रहे।

करीब 3 मिनट 19 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी नगर से होती है, जहां एक धर्मगुरु एक दुर्लभ और दिव्य पुष्प के रहस्य का उल्लेख करता है। इसी दौरान ‘ब्रह्मकमलम’ नाम सामने आता है, जो कहानी को एक नए और रोमांचक मोड़ पर ले जाता है। ट्रेलर में एक रहस्यमयी नाग इस पवित्र पुष्प की रक्षा करता नजर आता है, जिससे कहानी में रहस्य और रोमांच का स्तर और बढ़ जाता है।

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, फिल्म की दुनिया और भी विशाल होती दिखाई देती है। अघोरियों की मौजूदगी, सर्पों से जुड़े रहस्यमयी दृश्य और एक युवा के रहस्यमय सपनों से जागने के दृश्य दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखते हैं। इसके बाद सेना, प्राचीन पुजारियों, राजाओं और छिपे खजानों से जुड़ी भव्य झलकियां फिल्म को एक बड़े पैमाने की एडवेंचर गाथा के रूप में स्थापित करती हैं।

ट्रेलर में महेश मांजरेकर का पुजारी वाला किरदार विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करता है। वहीं भगवान शिव से प्रेरित दिव्य दृश्य फिल्म में आध्यात्मिक और पौराणिक तत्वों को मजबूती से प्रस्तुत करते हैं। शानदार विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस ट्रेलर को और प्रभावशाली बनाते हैं।

ट्रेलर के अंतिम हिस्से में कई बड़े एक्शन मोमेंट्स और रोमांचक दृश्य देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को फिल्म के प्रति और अधिक उत्साहित कर देते हैं। पहली झलक से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि ‘नागाबंधम’ इस वर्ष की सबसे चर्चित मिथोलॉजिकल एक्शन-एडवेंचर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है, जिसमें फैंटेसी, रहस्य और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी ने कहा कि ‘नागाबंधम’ उनके लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। उनका उद्देश्य मिथोलॉजी और रहस्य को भव्य सिनेमाई अंदाज में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि दर्शकों को एक शानदार दृश्यात्मक और भावनात्मक अनुभव मिल सके।

वहीं निर्देशक अभिषेक नामा ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को रहस्य, रोमांच और भावनाओं से भरी एक अनोखी दुनिया में ले जाएगी। उनके अनुसार ट्रेलर सिर्फ फिल्म की एक झलक है और पूरी कहानी में दर्शकों के लिए कई बड़े सरप्राइज अभी बाकी हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!