भोजपुरी एक्ट्रेस ने शेयर किया डांस वीडियो, अक्षरा सिंह के कातिलाना मूव्स पर आया फैंस का दिल

Edited By Mehak, Updated: 17 Feb, 2025 06:00 PM

akshara singh dance

भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत रही हैं। उनके इस स्टाइलिश वीडियो को...

बाॅलीवुड तड़का : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा, 'Gown me kaise move like a snake ??? I want to know' इस वीडियो में अक्षरा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं।

अक्षरा के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी ने लिखा 'Fabulous look', तो किसी ने कहा 'Wow'! अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार गायकी के लिए जानी जाती हैं।

अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनके इस नए वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे भोजपुरी सिनेमा की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!