Edited By suman prajapati, Updated: 20 May, 2025 03:32 PM

'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़ी सारी जानकारी भी फैंस को देते रहते हैं। हालांकि, अब हाल ही में सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन के नाम एक धोखाधड़ी हो गई है, जिसकी जानकारी देते हुए एक्टर ने अपने फैंस...
बॉलीवुड डेस्क. 'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़ी सारी जानकारी भी फैंस को देते रहते हैं। हालांकि, अब हाल ही में सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन के नाम एक धोखाधड़ी हो गई है, जिसकी जानकारी देते हुए एक्टर ने अपने फैंस को अलर्ट किया है।
क्या है मामला?
दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो emily valle के नाम से है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा है कि प्लीज ब्लॉक एंड रिपोर्ट। इसके साथ ही एक्टर ने सभी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

हर्षवर्धन द्वारा शेयर की गई पोस्ट में emily valle ने मैसेज करते हुए लिखा है कि हैलो, उम्मीद है कि आपका दिन अच्छा होगा। मैं हर्षवर्धन राणे की मैनेजमेंट टीम से हूं, उन्होंने मुझे आपसे संपर्क करने के लिए कहा है। मुझे उम्मीद है कि आपसे जल्दी ही बात होगी। हालांकि, ये मैसेज एक्टर द्वारा नहीं किया गया था। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को इसे लेकर अलर्ट कर दिया है।
हर्षवर्धन राणे की बात करें तो एक्टर इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अपनी फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्टर ने बताया था कि जून में उनके पेपर हैं, इसलिए उन्हें शूटिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना पड़ रहा है।