Edited By Mehak, Updated: 08 May, 2025 11:57 AM

हाल ही में हुए पहलगाम हमले में बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए एक विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। इस मिशन को पूरी तरह सफल बताया जा रहा है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट...
बाॅलीवुड तड़का : हाल ही में हुए पहलगाम हमले में बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए एक विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। इस मिशन को पूरी तरह सफल बताया जा रहा है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट साफ नजर आ रही है। वहां के कई सेलेब्स और स्टार्स सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी अभिनेता शान शाहिद का भी बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
शान शाहिद ने क्या कहा?
पाकिस्तानी एक्टर शान शाहिद ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भारत पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी भारत में काम नहीं किया और हमेशा पाकिस्तान के कलाकारों के वहां जाने और भारतीय कलाकारों के यहां आने का विरोध किया है। अब सबको समझ में आ गया होगा कि कोई भी पैसा और आत्म-सम्मान पाकिस्तान के प्रति वफादारी से बढ़कर नहीं होता।'
पाक कलाकारों की नाराजगी
भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत ने न केवल सैन्य स्तर पर जवाब दिया बल्कि सांस्कृतिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सख्ती दिखाई है।
भारत ने लगाए कई बैन
भारत सरकार ने पाकिस्तान से जुड़ी कई चीजों पर बैन लगा दिया है। इनमें शामिल हैं:
- पाकिस्तानी टीवी ड्रामे और कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स
- सिंधु जल संधि का निलंबन
- पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर प्रतिबंध
- पाक वीजा पर रोक
भारत का आत्मगौरव
पहलगाम हमले के बाद देश में गुस्सा था और अब जब भारत ने अपने निर्दोष लोगों की शहादत का बदला लिया है, तो हर हिंदुस्तानी को गर्व महसूस हो रहा है। यह समय भारत के लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक दोनों रूप से अहम है।