Edited By suman prajapati, Updated: 28 May, 2025 01:54 PM

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां वो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच अब हाल ही में प्रियंका...
मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां वो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने बेटी मालती को गोद में लिया हुआ है। दोनों मां-बेटी के बीच का यह पल बेहद प्यारा और सुकूनभरा दिखता है। तस्वीर में प्रियंका ने ब्लैक जैकेट और कैप पहनी है, वहीं मालती हल्के गुलाबी रंग का टॉप और हल्के रंग की पैंट में पहने दो चोटियों में नजर आ रही हैं। पीछे आसमान में बादल छाए हुए हैं, जो इस फ्रेम को और भी मनमोहक बना देते हैं।

प्रियंका अक्सर मालती से जुड़े प्यारे वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने बेटी की सोते हुए तस्वीरें, खेलने के पल और उसकी शरारतों की झलक भी फैंस के साथ शेयर की थीं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा
जहां एक ओर प्रियंका अपने परिवार के साथ कीमती समय बिता रही हैं, वहीं दूसरी ओर वह अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। आने वाले समय में प्रियंका एसएसएमबी 29 नामक फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स शामिल होंगे। इसके अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आएंगी