भारत की पहली एक्ट्रेस जिनके नाम पर बना मंदिर, जानिए कौन हैं कांग्रेस की 'खुशबू' जिसे अब लगी बीजेपी 'सुंदर'

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Oct, 2020 09:19 AM

actress and politician khushboo sundar unknown facts

एक्ट्रेस से राजनेता बनी  खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खुशबू 2014 में डीएमके छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा। वह राहुल गांधी की करीबी मानी जाती हैं।...

मुंबई: एक्ट्रेस से राजनेता बनी  खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खुशबू 2014 में डीएमके छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा। वह राहुल गांधी की करीबी मानी जाती हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं खुशबू सुंदर जिसने थामा बीजेपे की हाथ...

PunjabKesari

50 साल की खुशबू का जन्म मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम नखत खान है। हिंदी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाली खुशबू दिनों-दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। खुशबू की पहली फिल्म  फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ थी। फिल्म के गाने 'तेरी है जमीन तेरा आसमान' में वह नजर आई थीं। 

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंने कालिया, दर्द का रिश्ता, नसीब और लावारिस जैसी फिल्मों में काम किया। बाॅलीवुड में खुशबू का सफर कुछ खास नहीं रहा जिसके बाद उन्होंने 1986 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वह लगभग 200 फिल्में कर चुकी हैं। खुशबू तमिलनाडु और दक्षिण भारत के राज्यों में बहुत फेमस चेहरा है। 

PunjabKesari

पहली भारतीय एक्ट्रेस जिनके नाम पर बना मंदिर

खुशबू इंडियन फिल्म  इंडस्ट्री की पहली ऐसी हसीना हैं जिसका उनके फैंस ने मंदिर बनवाया था। यह 1990 के दशक की बात है जब खुशबू का करियर अपने उफान पर था। उस दौर में कलाकारों का मंदिर बनवाने का एक ट्रेंड सा चल पड़ा था। मगर ये ट्रेंड केवल एक्टर्स के लिए था।उस वक्त खुशबू के फैन्स ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का मंदिर बनवाकर सबको हैरान कर दिया था। यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बना था।

PunjabKesari

इतना ही नहीं खुशबू का तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में इतना जबरदस्त क्रेज था कि कंपनियों ने उनके नाम पर अपने प्रोडक्ट्स का नामकरण करना शुरू कर दिया। खुशबू इडली उस वक्त बेतहाशा पाॅपुलर हुई। इसके अलावा खुशबू कॉफी, खुशबू झुमकी, खुशबू साड़ी, खुशबू शरबत, खुशबू कॉकटेल जैसे कई प्रोडक्ट फेमस हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!