बर्थडे पर सिद्धार्थ ने रश्मि-पारस पर ली चुटकी, कहा-'आज मैं ऑफिशियली 40 का हो गया हूं पर बुड्ढा नहीं'

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Dec, 2020 04:33 PM

sidharth shukla pokes fun at rashami desai mahira sharma

''बिग बाॅस 13'' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला 12 दिसबंर को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने 40 बरस का ऐलान करते हुए बिग बॉस की को-कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा पर चुटकी ली।

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला 12 दिसबंर को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने 40 बरस का ऐलान करते हुए बिग बॉस की को-कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा पर चुटकी ली।

PunjabKesari

सिद्धार्थ ने ट्वीट कर लिखा- रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, विशाल आदित्य सिंह और जो भी हैं.... आज मैं ऑफिशियली 40 का हो गया हूं लेकिन फिर भी बुड्ढा नहीं हूं। (जोक है... कृप्या इसे ऐसे ही लें।)।

PunjabKesari

सिद्धार्थ शुक्ला के इस ट्वीट पर तुरंत बाद ही रश्मि ने ट्वीट कर लिखा-'अरे... मुझे पता था... तुम मुझे बहुत ही ज्यादा मिस कर रहे हो। इस बात पर, आपको जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं... आप पर आशीर्वाद बना रहे।'

PunjabKesari

रश्मि के इस ट्वीट पर सिद्धार्थ ने कमेंट कर लिखा- 'थैंक्यू रश्मि देसाई... आप भी खुश रहें।

PunjabKesari

माहिरा ने भी बिग बॉस 13 के को-कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के इस ट्वीट का जवाब शुभकामनाओं के साथ दिया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!