‘शिरडी के साईं बाबा’ फेम सुधीर दलवी के इलाज के लिए रिद्धिमा साहनी ने दी मदद, हुईं ट्रोल तो बोलीं-हर चीज़ दिखावे के लिए नहीं..

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Oct, 2025 03:15 PM

riddhima sahni offer help for treatment of sai baba of shirdi fame sudhir dalv

‘शिरडी के साईं बाबा’ में साईं बाबा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर सुधीर दलवी इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 86 वर्षीय सुधीर दलवी 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे...

मुंबई. ‘शिरडी के साईं बाबा’ में साईं बाबा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर सुधीर दलवी इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 86 वर्षीय सुधीर दलवी 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इसी बीच उनकी आर्थिक हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। जैसे ही सुधीर दलवी के बारे में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी को खबर हुई तो उन्होंने उन्हें तुरंत मदद भेजी। हालांकि, बाद में जब वह यूजर्स के निशाने आ गई तो उन्होंने लोगों को बड़ी शालीनता से जवाब भी दिया।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधीर दलवी के इलाज में अब तक 10 लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुका है और खर्च 15 लाख रुपये की और भी जरुरत बताई जा रही है। ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने आम जनता और इंडस्ट्री से  मदद की अपील की है ताकि एक्टर का इलाज जारी रखा जा सके।

PunjabKesari

रिद्धिमा कपूर साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ

सुधीर दलवी की खराब तबीयत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने चिंता जताई। इसी बीच, ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी सबसे पहले मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने एक्टर के लिए आर्थिक सहायता भेजी और एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- हो गया..जल्द ठीक होने के दुआ करते हैं. (Done 🙏🏻 Wishing him a speedy recovery).

PunjabKesari

उनके इस कदम की जहां कई लोगों ने जमकर सराहना की, वहीं कुछ यूज़र्स ने इस पर सवाल भी उठाए।

PunjabKesari

 


एक सोशल मीडिया यूज़र ने रिद्धिमा की टिप्पणी पर तंज कसते हुए लिखा –“अगर मदद की है तो यहां बताने की क्या ज़रूरत थी... फुटेज चाहिए?” इस पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने बेहद शालीनता से जवाब देते हुए कहा- “ज़िंदगी में हर चीज़ दिखावे के लिए नहीं होती। ज़रूरतमंद की मदद करना अपने आप में एक आशीर्वाद है।” उनके इस जवाब को लोगों ने खूब सराहा और कई यूज़र्स ने उनकी सोच की तारीफ की।

सुधीर दलवी का शानदार करियर
बता दें, सुधीर दलवी भारतीय सिनेमा और टीवी जगत के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने दशकों तक अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। 1977 में मनोज कुमार की 'शिरडी के साईं बाबा' फिल्म उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा, सुधीर को रामायण में गुरु वशिष्ठ के रोल में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल 'विष्णु पुराण' में ब्रह्मा और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के ससुर गोवर्धन वीरानी का भी किरदार निभाया है। अपने करियर में वह अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!