इवेंट के बाद भीड़ में घिरे सलमान खान, कड़ी मशक्कत के साथ गार्ड्स ने गाड़ी तक पहुंचाया, वीडियो देख चितिंत हुए फैंस

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Apr, 2026 04:16 PM

salman khan mobbed after event guards struggle to escort him to his car

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आते हैं, जिसकी वजह उन्हें मिल चुकी जान से मारने की धमकियां हैं। खास तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह की ओर से मिली धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। हालांकि, हाल ही...

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आते हैं, जिसकी वजह उन्हें मिल चुकी जान से मारने की धमकियां हैं। खास तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह की ओर से मिली धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। हालांकि, हाल ही में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी।

दरअसल, सलमान खान हाल ही में मुंबई के ठाणे स्थित दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति कप 2026 के उद्घाटन समारोह में  शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। इवेंट के दौरान सलमान का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला और उन्होंने फैंस का अभिवादन भी किया, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम के बाद सलमान बाहर निकलने लगे, वहां मौजूद भारी भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए बेताब नजर आए। हालांकि सलमान अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ ही पहुंचे थे, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षा टीम को उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मी लगातार लोगों को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी बन गई।

इस पूरे माहौल के बीच सलमान खान शांत और मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने संयम बनाए रखा और धीरे-धीरे सुरक्षा घेरे के बीच से बाहर निकलने की कोशिश करते दिखे।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में सुरक्षा और सख्त होनी चाहिए, क्योंकि इतनी भीड़ में किसी भी तरह की अनहोनी का खतरा बढ़ सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!