बड़े झूमके और रेड अनारकली सूट में धुरंधर एक्ट्रेस ने ढाया गजब, हर तस्वीर में दिखा अलग ही अंदाज

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 05:29 PM

ayesha khan looked stunning in a red anarkali suit

एक्ट्रेसआयशा खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके पहले पार्ट में उनके डांस ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। वहीं, बीते दिन ईद के खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने सोशल...

मुंबई. एक्ट्रेसआयशा खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके पहले पार्ट में उनके डांस ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। वहीं, बीते दिन ईद के खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल अंदाज देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
 


 आयशा खान ने इस खास मौके के लिए रेड अनारकली सूट चुना, जो एकदम फेस्टिव और रॉयल वाइब दे रहा है।

PunjabKesari

आउटफिट का फ्लेयर्ड डिजाइन उनके पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रहा है। उनके अनारकली सूट पर किया गया गोल्डन बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम इसे और खास बना रहा है। ड्रेस की डिटेलिंग क्लासी और रिच फील देती है, जिससे पूरा लुक प्रीमियम नजर आता है।

PunjabKesari

 आयशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग रेड दुपट्टा कैरी किया, जिस पर हल्का गोल्डन वर्क है। इसके साथ उन्होंने एलिगेंट झूमके पहने, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रहे हैं।

PunjabKesari

आउटफिट का नेक डिजाइन भी काफी आकर्षक है, जिसने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।

PunjabKesari

हल्के आई मेकअप और न्यूड टोन लिप्स ने उनके लुक को बैलेंस किया। बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला रखा, जो सिंपल होने के बावजूद बेहद आकर्षक लग रहे हैं।

PunjabKesari

फैंस आयशा खान के इस फेस्टिव स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!