'जो हो गया सो हो गया.. ऋतिक और सुजैन के तलाक पर भाई जायद की प्रतिक्रिया, कहा- सम्मान अधिक मायने रखता

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Apr, 2026 03:39 PM

brother zayed khan reaction to hrithik roshan and sussanne khan divorce

ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही साल 2014 में तलाक हो गया था, लेकिन दोनों का एक दूसरे के परिवार के साथ रिश्ता अभी भी काफी मजबूत है। दोनों परिवारों को अक्सर एक दूसरे के दुख-सुख के समय में साथ देखा जाता है। वहीं, सुजैन के भाई और एक्टर जायद खान ने हाल ही...

मुंबई. ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही साल 2014 में तलाक हो गया था, लेकिन दोनों का एक दूसरे के परिवार के साथ रिश्ता अभी भी काफी मजबूत है। दोनों परिवारों को अक्सर एक दूसरे के दुख-सुख के समय में साथ देखा जाता है। वहीं, सुजैन के भाई और एक्टर जायद खान ने हाल ही ने ऋतिक रोशन को लेकर बात की। साथ ही उनके बहन से तलाक पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 


हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋतिक-सुजैन के तलाक पर बातचीत करते हुए जायद कहा कि यह होना तय नहीं था। लेकिन अगर आप किसी ऐसी चीज को थामे रखने की कोशिश करते हैं जो है ही नहीं, तो और भी बुरा होता है। दोनों लोग परेशान होते हैं। आखिर किसलिए? मेरा मतलब है, आपके पास अपने बच्चे हैं, जिनका आपको इंतजार रहता है, उनके जीवन में शामिल होना है, उनके बड़े होने के पलों को देखना है, उन्हें एक शानदार युवा सज्जन बनते देखना है। इसलिए यही सब कुछ बन गया। 

PunjabKesari

 


वहीं ऋतिक और सुजैन दोनों के तलाक के बाद अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने पर एक्टर ने कहा कि जो हो गया सो हो गया। अब इस पर ध्यान दें और अपनी खुशी खुद ढूंढें। हम समाज के दबाव में चलने वाले आम परिवारों की तरह नहीं हैं। हम कुछ मामलों में ज्यादा जागरूक और शिक्षित हैं। मुझे पता है कि ज्यादातर लोगों को यह बहुत अजीब लगता है। कुछ लोग युवा हैं, कुछ लोग खुद दुखी हैं, कुछ लोग इसे समझ ही नहीं पाते और यह ठीक है। कोई बात नहीं।


अलग होने के बाद भी ऋतिक और सुजैन के बॉन्ड पर भाई जायद ने  कि मुझे लगता है कि प्यार एक बहुत व्यापक शब्द है। उनके बीच का सम्मान और प्यार कहीं अधिक मायने रखता है। उन्हें बेहतरीन जीवनसाथी मिले हैं। मैं सबा को बहुत पसंद करता हूं और मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मैं अर्सलान को भी बहुत पसंद करता हूं, वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। और आप जानते हैं, जिंदगी चलती रहती है। सबा अजाद ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड हैं, जबकि अर्सलान गोनी सुजैन खान के बॉयफ्रेंड हैं।

PunjabKesari


ट्रोलिंग के बावजूद सुजैन खान के दोबारा प्यार करने को लेकर भाई ने कहा कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि उन्होंने क्या-क्या झेला है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने इसे संभाला, आगे बढ़ीं, जो हासिल किया और इस दौरान दोबारा प्यार पाया, उसके लिए मैं उनका और भी अधिक सम्मान करता हूं। यह बहुत मुश्किल है।

आखिरकार, मायने क्या रखता है? बात यह है कि आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस पर आप भरोसा कर सकें, यह बहुत महत्वपूर्ण है। किसी ऐसे व्यक्ति का होना जो आपकी बात को ईमानदारी से सुने और आपसे साझा करे, बेहद जरूरी है। वर्ना हर किसी का अपना कोई न कोई मकसद होता है। अगर आपके साथ कोई एक मजबूत साथी न हो तो आप इस दुनिया में कैसे आगे बढ़ेंगे?


बता दें, ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी, लेकिन 14 साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी यह एक्स कपल मिलकर अपने बेटों रेहान और ऋदान की परवरिश कर रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!