जैस्मीन से तलाक के 6 साल बादशाह ने रचाई दूसरी शादी, एक्ट्रेस ईशा रिखी संग लिए सात फेरे

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Mar, 2026 02:37 PM

after divorce from jasmine masih badshah married to isha rikhi

फेमस सिंगर और रैपर बादशाह इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया फोटोज के मुताबिक, सिंगर ने तलाक के 6 साल बाद हाल ही में ईशा रिखी संग दूसरी शादी कर ली है। शादी की ये तस्वीरें ईशा...

मुंबई. फेमस सिंगर और रैपर बादशाह इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया फोटोज के मुताबिक, सिंगर ने तलाक के 6 साल बाद हाल ही में ईशा रिखी संग दूसरी शादी कर ली है। शादी की ये तस्वीरें ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

 

 PunjabKesari
6 साल पहले बादशाह का पत्नी जैस्मिन मसीह से तलाक हो गया था और अब वो ईशा रिखी संग शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में बादशाह ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने दिख रहे हैं। वहीं ईशा लाल जोड़े में दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों वरमाला पहने दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई तस्वीरों में वे शादी के मंडप पर बैठे रस्में निभाते दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

 
बादशाह की शादी बेहद सादगी से हुई, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए। अचानक सोशल मीडिया पर सामने आई बादशाह की गुपचुप शादी की तस्वीरें देख हर कोई हैरान रह गया है। हालांकि, अभी तक बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी शादी और इन तस्वीरों की कोई पुष्टि नहीं की है।

PunjabKesari


कौन है ईशा रिखी?


बता दें, ईशा रिखी एक मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘जट्ट बॉयज पुत जटां दे’ से की थी, जिसमें उनके साथ सिप्पी गिल नजर आए थे। इसके बाद वह हैप्पी गो लकी, मेरे यार कमीने और व्हाट द जाट जैसी फिल्मों में नजर आईं। 

PunjabKesari

 

 बादशाह की पहली शादी

वहीं, बादशाह की बात करें तो उन्होंने पहली शादी साल 2012 में जैस्मीन मसीह से रचाई थी। कपल 8 सालों तक साथ रहा, लेकिन 2020 में दोनों की राहें जुदा हो गई और दोनों ने तलाक ले लिया। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ रहती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!