परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी, एक साल में ही हुआ तलाक..इस सिंगर ने पहली शादी को बताया सबसे बड़ी गलती

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 07:01 PM

singer sunidhi chauhan called her first marriage biggest mistake

फेमस सिंगर सुनिधि चौहान अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं  और अपनी सिंगिंग से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाइओं को छुने वाली सुनिधि ने पर्सनल लाइफ में बड़ी ठोकर खाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर ने निजी जिंदगी पर खुलकर...

मुंबई. फेमस सिंगर सुनिधि चौहान अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं  और अपनी सिंगिंग से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाइओं को छुने वाली सुनिधि ने पर्सनल लाइफ में बड़ी ठोकर खाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर ने निजी जिंदगी पर खुलकर बात की और अपनी पहली शादी को जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया।

 PunjabKesari


सुनिधि चौहान ने महज 18 साल की उम्र में अपने पिता की उम्र के एक मुस्लिम शख्स बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि, यह शादी उन्होंने परिवार के खिलाफ की थी और एक साल बाद ही उनका रिश्ता टूट गया।

 

वहीं, हाल ही में इंटरव्यू में सुनिधि चौहान ने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कई बड़ी गलतियां की हैं। भगवान का शुक्र है कि उन्होंने मुझे शुरुआती दौर में ही यह एहसास दिला दिया कि मैं गलत जगह पर हूं। उस समय भी मुझे अंदर से पता था कि सब कुछ ठीक नहीं है, फिर भी मैं उस पल को जी रही थी क्योंकि मुझे यकीन था कि मैं जल्द ही इससे बाहर निकल आऊंगी।”

PunjabKesari


सुनिधि ने आगे कहा कि अब जब वह उस दौर से काफी दूर निकल चुकी हैं, तो पीछे मुड़कर नहीं देखतीं। लेकिन अगर कभी उस बारे में बात होती है तो उसे एक सबक के रूप में देखती हैं। इस अनुभव ने उन्हें कम उम्र में ही जीवन की अंधेरी सच्चाई दिखाई और बेहतर इंसान बनने में मदद की।


सुनिधि चौहान ने और कहा, “मुझे पता था कि यह सही नहीं है… मैंने अपने पिता की उम्र के एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की और वह रिश्ता सिर्फ एक साल चला। शायद उन्हें उतनी तकलीफ नहीं झेलनी पड़ी जितनी कई दूसरी महिलाओं को झेलनी पड़ती है। बॉबी खान से हुई यह शादी सिंगर के परिवार वालों को पसंद नहीं थी। तलाक के बाद सुनिधि ने अपना पूरा फोकस म्यूजिक करियर पर फोकस कर दिया। जल्द ही उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने दिए और टॉप सिंगर बन गईं।

 

बता दें, बॉबी खान से अलग होने के बाद सुनिधि चौहान ने साल 2012 में  म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक से दूसरी शादी रचाई थी और साल 2018 में कपल ने एक बेटे का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!