उल्का गुप्ता की “रजनी की बारात” का टीजर ऑउट, लव ट्रायंगल के ट्विस्ट में कामेडी और मेलोड्रामा

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 14 May, 2026 06:28 PM

the teaser of  rajni ki baraat  brings a unique twist ulka gupta is seen in a p

रोमांस, कॉमेडी, मेलोड्रामा और बिहारी फ्लेवर से भरपूर फिल्म “रजनी की बारात” का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रोमांस, कॉमेडी, मेलोड्रामा और बिहारी फ्लेवर से भरपूर फिल्म “रजनी की बारात” का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है। दरभंगा शहर की खूबसूरत लोकेशंस, देशी बिहारी भाषा , और एक लड़की द्वारा अपने प्यार को पाने के लिए बारात लेकर निकलने की दिलचस्प कहानी ने टीजर रिलीज हो गया है।

 

“झांसी की रानी” और “केरला स्टोरी 2” फेम अभिनेत्री उल्का गुप्ता फिल्म में रजनी के किरदार में नजर आ रही हैं। करीब एक मिनट के इस टीजर की शुरुआत बिहार के दरभंगा शहर में एक बिहारी स्टाइल “लौंडा नाच” के अनाउंसमेंट से होती है। इसके बाद रजनी का दमदार संवाद सुनाई देता है — “हमको रज्जन से शादी करनी है।” बैकग्राउंड  में एक इंट्रेस्टिंग डायलाग़ आता है बेटा स्टोरी में फुटेज खाना बंद करिए.  टीजर के अगले हिस्से में  अभिनेत्री इशिता सिंह का संवाद “रज्जन जी से मिलकर स्पेशल तो लगा” लव ट्रायंगल की ओर इशारा करता है। वहीं सुनीता राजवर  अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ बैंड वालों से कहती नजर आती हैं — “क्या जी, मुंह क्या देख रहे हैं, बजाइये!”। टीजर में जरीना वहाब और सुनीता राजवार के डांस सीक्वेंस भी खास आकर्षण हैं।

 

टीजर के अंत में पुलिस ऑफिसर के किरदार में अश्वथ भट्ट  की दमदार मौजूदगी दिखाई देती है, जहां एक दिलचस्प वन लाइनर सुनाई देता है — “लव स्टोरी बहुत प्यारा है सर।”

 

एक मिनट के इस टीजर में दबंग रजनी, चॉकलेट बॉय कनिष्क, मेलोड्रामैटिक सुनीता राजवार और अड़ियल अश्वथ भट्ट के किरदारों की शानदार एंट्री देखने को मिलती है। बिहारी संस्कृति और छोटे शहर की भावनाओं को मजेदार अंदाज में पेश करती यह फिल्म फैमिली ऑडियंस के लिए एक एंटरटेनिंग पैकेज साबित होने वाली है।

फिल्म में उल्का गुप्ता कनिष्क, इशिता सिंह, सुनीता राजवर , जरीना वहाब और अश्वथ भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। एपिफेनी एंटरटेनमेंटके बैनर टेल निर्मित फिल्म  “रजनी की बारात”  के निर्माता तनाया आडारकर प्रभु और  तेज एच आडारकर है और निर्देशन आदित्य अमन ने किया है। फ़िल्म के एसोशिएट प्रोड्यूसर मोहसिन ख़ान है 

 

टीजर लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने कहा, “रजनी एक ऐसी लड़की है जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस किरदार में इमोशन, कॉमेडी और पागलपन सब कुछ है। रजनी का किरदार बिहार  की लड़की को रिप्रेजेंट करता है इस रोमांटिक इमोशनल स्टोरी में कामेडी और ड्रामा बहुत इंट्रेस्टिंग बनाता है. 

 

फिल्म “रजनी की बारात” 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!