पीयूष दिनेश गुप्ता वेबसीरीज 'विमल खन्ना' से लिखेंगे नया इतिहास

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 14 May, 2026 05:59 PM

piyush dinesh gupta will write a new history with the web series vimal khanna

सस्पेंस और थ्रिलर उपन्यासों के बेताज बादशाह सुरेंद्र मोहन पाठक के प्रशंसकों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सस्पेंस और थ्रिलर उपन्यासों के बेताज बादशाह सुरेंद्र मोहन पाठक के प्रशंसकों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। उनकी सबसे चर्चित 'विमल' सीरीज अब पर्दे पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेब सीरीज 'विमल खन्ना' आगामी 15 मई को अमेज़न पर रिलीज होगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस "नाम में क्या रखा है" के बैनर तले किया गया है, जिसके मालिक पीयूष दिनेश गुप्ता हैं साथ ही वे इस वेबसीरीज के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं।

सीरीज के बारे में चर्चा करते हुए पीयूष ने बताया कि यह पूरी तरह से सस्पेंस, मिस्ट्री और थ्रिलर जॉनर पर आधारित है। उन्होंने खुलासा किया कि यह सीरीज सुरेंद्र मोहन पाठक के प्रसिद्ध उपन्यास 'मौत का खेल' पर आधारित है। लेखक को ऑनबोर्ड लाने के अनुभव पर उन्होंने कहा, "सुरेंद्र सर एक लिविंग लीजेंड हैं। शुरुआत में मुझे डर था कि वह मना कर देंगे, लेकिन उन्हें मेरी सच्चाई नजर आई। आज वह मेरे लिए पिता समान हैं।"

इस सीरीज की यूएसपी इसका अनोखा ट्रीटमेंट है। आमतौर पर सस्पेंस कहानियां वहां खत्म होती हैं जहां रहस्य खुलता है, लेकिन 'विमल खन्ना' वहां से शुरू होती है जहां लोगों को सस्पेंस समझ आता है। इसकी आत्मा पल्प फिक्शन में बसी है और इसकी पूरी शूटिंग मुंबई की रियल लोकेशन्स पर की गई है, जो इसे वास्तविक और प्रभावशाली बनाती है।

अपनी पिछली सफलताओं जैसे रक्तांचल, शिक्षामंडल और इंटेरोगेशन के बाद, पीयूष दिनेश गुप्ता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपनी इस यात्रा के भावनात्मक पहलुओं को साझा किया। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि माँ-बाप के आशीर्वाद ने ही उन्हें 'जीरो से हीरो' बनाया है।

पीयूष ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह जब मुंबई आए थे, तब उनके पास कुछ नहीं था। उन्होंने 5 साल तक कड़ा संघर्ष किया और सड़कों पर धक्के खाए। यहाँ तक कि उन्होंने मुंबई के नालों के पास बैठकर रिहर्सल्स की और अपने हुनर को तराशा। पीयूष कहते हैं, "पिता को अक्सर सूर्य और माता को चंद्रमा के समान देखा जाता है। सूर्य की शक्ति और चंद्रमा की शीतलता जैसी ही सोच ने मुझे अंधेरे वक्त में रास्ता दिखाया।" जब वे स्ट्रगल करते थे तब, उन्हें और लोगों को उनपर बिल्कुल विश्वास नहीं था कि वह सफल बन जाएंगे लेकिन उनकी माँ को उनपर अटूट विश्वास था कि वह एक दिन बड़े नामचीन व्यक्ति बनेंगे। यह है माँ के विश्वास की ताकत। 

सीरीज में सनी हिंदुजा मुख्य भूमिका में 'विमल खन्ना' का टाइटल रोल निभा रहे हैं, जबकि ईशा तलवार अमृता दास के सशक्त किरदार में नजर आएंगी। इनके साथ ही अक्षय आनंद एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

इस सीरीज़ के जरिये सोनल सिंह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। इसके अलावा नीलू जी और पाले जी माहिर।(बॉस्को के किरदार में) भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रक्तांचल और शिक्षामंडल जैसी सुपरहिट सीरीज के बाद, पीयूष दिनेश गुप्ता का मानना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का प्राथमिक काम लोगों का मनोरंजन करना है। 15 मई को अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर दस्तक देने वाली 'विमल खन्ना' उसी वादे को पूरा करने के लिए तैयार है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!