तलाक के 10 साल बाद फिर एक्स वाइफ लिस्सी के साथ आए प्रियदर्शन, कहा- 'शादी के कागज को छोड़ दें..

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Mar, 2026 04:22 PM

10 years after divorce priyadarshan reunites with ex wife lissy

मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन इन दिनों आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, फिल्ममेकर का 10 साल पहले पत्नी लिस्सी से तलाक हो चुका था, लेकिन अब खबर है कि तलाक के बावजूद भी अब...

मुंबई. मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन इन दिनों आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, फिल्ममेकर का 10 साल पहले पत्नी लिस्सी से तलाक हो चुका था, लेकिन अब खबर है कि तलाक के बावजूद भी अब लिस्सी फिर से प्रियदर्शन के साथ रहने लगी है। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए है, क्योंकि अक्सर तलाक के बाद दूरियां बढ़ जाती हैं, वहीं इन दोनों ने फिर से एक साथ रहने का फैसला किया।
 


पिछले दिनों एक बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया था कि वो और लिस्सी पिछले कुछ समय से फिर से एक साथ रह रहे हैं। हालांकि, दोनों ने दोबारा शादी के बारे में नहीं सोचा है। प्रियदर्शन ने कहा कि शादी के कागज को छोड़ दें, तो वे पहले की तरह ही साथ रह रहे हैं। यानी उनके लिए अब रिश्ता किसी बंधन से ज्यादा आपसी समझ, दोस्ती और साथ का है।

PunjabKesari


बताया जा रहा है कि इस फैसले में उनके बच्चों एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन और बेटे सिद्धार्थ की बड़ी भूमिका रही है। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, यह फैसला करीब छह से आठ महीने पहले लिया गया था। उनके इस कदम से उनके करीबी भी काफी खुश हैं।


प्रियदर्शन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1990 में लिस्सी से शादी रचाई थी और दोनों करीब 24 साल तक साथ रहे। इसके बाद दोनों के बीच फासले आ गए और उन्होंने 2014 में अलग होने का फैसला लिया। साल 2016 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!