Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 06:36 PM

फिटनेस इंफ्लुएंसर और ‘The 50’ शो से पहचान बनाने वाले रजत दलाल ने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। रजत ने हाल ही में शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही उन्हें खूब बधाइयां मिल...
मुंबई. फिटनेस इंफ्लुएंसर और ‘The 50’ शो से पहचान बनाने वाले रजत दलाल ने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। रजत ने हाल ही में शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।
रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया। तस्वीरों में वह अपनी दुल्हन के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।
रजत ने बेहद निजी और सादगीपूर्ण समारोह में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी का माहौल सिंपल लेकिन खूबसूरत बताया जा रहा है, जिसकी झलक उनकी तस्वीरों में भी देखने को मिल रही है।

तस्वीरों में कहीं दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए दिख रहे हैं, तो कहीं खुशियों का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
हालांकि, उनकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं।
जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। कमेंट सेक्शन में लोग “बधाई” और “परफेक्ट कपल” जैसे मैसेज लिख रहे हैं।
कौन हैं रजत दलाल
रजत दलाल हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और एक जिम ट्रेनर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस से जुड़ी वीडियो और पोस्ट काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, वह ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं।