Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 05:46 PM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 80 और 90 दशक की मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस ने अपने मुंबई स्थित आवास में अंतिम सांस ली। वहीं, 'टटीरी' गाने को लेकर...
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 80 और 90 दशक की मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस ने अपने मुंबई स्थित आवास में अंतिम सांस ली। वहीं, 'टटीरी' गाने को लेकर मुश्किलों में घिरे बादशाह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली। बताया जा रहा है कि बादशाह को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
34 साल की सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा घर, सिर पर कलश रख पूरे विधि-विधान से किया गृह प्रवेश
जिंदगी में अपनी कमाई के दम पर घर खरीदना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं होता। बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में अपना ऐसा ही ड्रीम पूरा कर लिया है। 34 वर्षीय सान्या ने मुंबई में नया घर खरीदा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने नए घर में प्रवेश की झलकिया भी शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
बर्थडे नाइट पर गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ संग डिनर पर निकले आमिर खान
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। अपने इस खास दिन को आमिर ने बेहद साधारण अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने न तो कोई बड़ी पार्टी रखी और न ही कोई भव्य समारोह किया। इसके बजाय उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ शांत माहौल में बिताना पसंद किया। बर्थडे नाइट पर आमिर खान मुंबई में डिनर के लिए बाहर जाते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दोनों को साथ देखा गया, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
देश में LPG गैस की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी ने सिलेंडर को पहनाया King क्राउन, 'VIP गेस्ट' की तरह ट्रीट करती आईं नजर
देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी कतारों की खबरों के बीच एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने इस मुद्दे को मजेदार अंदाज में पेश किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फनी रील वीडियो शेयर किया, जिसमें गैस सिलेंडर को ‘वीआईपी मेहमान’ की तरह ट्रीट करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे..'टटीरी' गाने के विवाद के बीच बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने 'टटीरी' गाने को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। इस गाने को लेकर लोगों की आलोचना झेलने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, माफी मांगने के बाद भी बादशाह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इन सबके बीच रैपर की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। बताया जा रहा है कि बादशाह को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली है।
'सत्ते पे सत्ता' फेम एक्ट्रेस एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 80 और 90 दशक की मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस ने अपने मुंबई स्थित आवास में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पाकिस्तानी फैन ने संजय दत्त को गिफ्ट किया गोल्ड-प्लेटेड iPhone और कीमती घड़ी, फोन के बैक पर बनी खास फैमिली फोटो
देश-दुनिया में एक्टर संजय दत्त की फैन-फॉलोइंग की कोई कमी नहीं है। देश-विदेश से लोग अक्सर संजू बाबा को प्यार और तोहफे भेजते रहते हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर को अपने एक विदेशी फैन से बेहद खास और कीमती तोहफा मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पति राघव संग थाईलैंड में शादी अटेंड करने पहुंची परिणीति चोपड़ा, बैंकॉक में बिताए फुर्सत के पल, शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बेटे के जन्म के बाद उसकी परवरिश और अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं। उन्हें अक्सर बेटे नीर और पति राघव चड्ढा संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। वहीं, हाल ही में परिणीति अपने पति संग थाईलैंड में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने पहुंची। इस दौरान उन्होंने सिर्फ शादी के कार्यक्रमों का हिस्सा लिया, बल्कि बैंकॉक में कुछ फुर्सत के पल भी बिताए। कपल की इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सगाई के करीब 6 महीने बाद सामने आया पवित्रा पुनिया के मंगेतर का चेहरा, समंदर के बीचों-बीच प्यार में खोया दिखा कपल
एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने करीब 6 महीने पहले अपनी सगाई की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने प्यार की बाहों में लिपटे हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में रही थीं। वहीं, अब सगाई की घोषणा के बाद पहली बार पवित्रा के मंगेतर का चेहरा सामने आया है, जिसकी तस्वीरें देख फैंस खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
एक्टिंग नहीं कर सकती इसलिए कपड़े ही उतार दिए..जरीन खान बताया कैसे दिखाया गया नीचा?'अक्सर 2' के डायरेक्टर की भी खोली पोल
सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वहीं, हाल ही में जरीन खान ने फिल्म 'हेट स्टोरी 3' और 'अक्सर 2' के बारे में पोल खोली और बताया कि इसमें उनके काम की जमकर आलोचना हुई थी और उनकी एक्टिंग पर सवाल भी उठाए गए थे।
'सब समय का खेल है..हंसिका की EX भाभी ने उनके तलाक पर कसा तंज! लोगों से की गुजारिश-मुझे दूसरे की लाइफ से दूर रखें
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की पति सोहेल कथुरिया संग शादी 4 साल भी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया है। हालांकि, दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी मतभेद था और काफी समय से दोनों अलग रह रहे थे। हालांकि, अब दोनों का ऑफिशियल तौर पर तलाक हो गया है। इसी बीच हंसिका मोटवानी की एक्स भाभी और एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स उनके डिवॉर्स पर तंज कसा है और इसे कर्मा से जोड़ा है।