चौथी बार पोस्टपोन हुई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, 'धुरंधर 2' की आंधी के डर से मेकर्स ने बदली रिलीज डेट!

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 05:29 PM

akshay kumar bhoot bangla postponed for the fourth time

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और इसकी रिकॉर्डतोड़ कमाई का असर अब दूसरी फिल्मों की रिलीज डेट पर भी साफ नजर आ रहा है। धुरंधर 2 की सफलता के बीच अब हाल ही में अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज...

मुंबई. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और इसकी रिकॉर्डतोड़ कमाई का असर अब दूसरी फिल्मों की रिलीज डेट पर भी साफ नजर आ रहा है। धुरंधर 2 की सफलता के बीच अब हाल ही में अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। ऐसा चौथी बार है, जब ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई हो।

पहले अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार इसे एक हफ्ते आगे खिसकाकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई और थिएटर्स में उसके मजबूत पकड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि ‘भूत बंगला’ को बेहतर ओपनिंग मिल सके।

कई बार बदल चुकी है तारीख

इस फिल्म की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर रिलीज करने की योजना थी। इसके बाद इसे 15 मई तक टाल दिया गया, फिर अचानक 10 अप्रैल की नई तारीख सामने आई। अब चौथी बार इसमें बदलाव करते हुए 17 अप्रैल की संभावित तारीख तय की गई है।

ट्रेलर रिलीज में भी देरी

फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन अब इसे भी टाल दिया गया है। नई जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
 

अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी

यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!