Edited By suman prajapati, Updated: 30 Mar, 2026 11:02 AM

‘बिग बॉस 16’ से चर्चा में आईं सौंदर्या शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका एक वायरल डांस वीडियो है। वायरल हो रहे वीडियो में सौंदर्या शर्मा स्टेज पर हनी सिंह के साथ एनर्जेटिक डांस करती दिखीं। इस वीडियो के देखने के बाद यूजर्स ने...
मुंबई. ‘बिग बॉस 16’ से चर्चा में आईं सौंदर्या शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका एक वायरल डांस वीडियो है। वायरल हो रहे वीडियो में सौंदर्या शर्मा स्टेज पर हनी सिंह के साथ एनर्जेटिक डांस करती दिखीं। इस वीडियो के देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कॉन्सर्ट में दिखा अलग अंदाज
दरअसल, रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में मुंबई में अपने ‘माई स्टोरी – इंडिया चैप्टर’ टूर के तहत लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान सौंदर्या रैपर के साथ ‘लाल परी’ गाने पर डांस करती दिखीं। हालांकि, सौंदर्या का यह डांस हर किसी को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
कुछ यूजर्स ने उनके कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेजेंस की तारीफ की, तो वहीं कई लोगों ने उनके डांस स्टाइल को लेकर आलोचना भी की। कुछ ने इसे ओवर द टॉप बताया, जबकि कुछ ने उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए।
फैंस ने की तारीफ भी
जहां एक ओर आलोचना हो रही थी, वहीं दूसरी ओर कई फैंस ने सौंदर्या और हनी सिंह की जोड़ी को स्टेज पर “फायर” बताया। उनके एनर्जी लेवल और परफॉर्मेंस को सराहा भी गया।
हनी सिंह के कॉन्सर्ट का क्रेज
हनी सिंह का यह टूर लगातार चर्चा में बना हुआ है। इससे पहले दिल्ली में हुए उनके कॉन्सर्ट में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली थी। मुंबई शो में डांसर लॉरेन गॉटलिब की मौजूदगी ने भी दर्शकों को सरप्राइज दिया। उनके डांस मूव्स और स्टेज एनर्जी को काफी सराहा गया।
सौंदर्या का करियर
सौंदर्या शर्मा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई में भी पहचान बनाई है। डेंटिस्ट बनने के बाद उन्होंने 2017 में फिल्म ‘रांची डायरीज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं।