मुसीबत के समय मदद करने वालों का एक-एक रुपया लौटाएंगे राजपाल यादव, कहा-पूरी जिंदगी कर्ज चुकाने की कोशिश करूंगा

Edited By suman prajapati, Updated: 31 Mar, 2026 11:02 AM

rajpal yadav vows to repay every single rupee to those who helped him

एक्टर राजपाल यादव पिछले दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बुरी तरह फंसे थे। इस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। राजपाल के मुसीबत के समय में फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स उनकी फाइनेंशियल मदद के लिए आगे आए थे। वहीं, अब...

मुंबई. एक्टर राजपाल यादव पिछले दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बुरी तरह फंसे थे। इस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। राजपाल के मुसीबत के समय में फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स उनकी फाइनेंशियल मदद के लिए आगे आए थे। वहीं, अब अंतरिम जमानत पर रिहा एक्टर ने उनकी आर्थिक मदद करने वाले सेलेब्स का दिल से शुक्रिया अदा किया।
 

हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में राजपाल ने कहा कि यह पूरे देश से मिली थी. उन्होंने कहा, "हां, सच में, पूरा देश, पूरी दुनिया, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च, बच्चे, बड़े, जवान, संत... ऐसा लग रहा था जैसे मेरे लिए आशीर्वाद की बारिश हो रही हो, बिल्कुल फिफा वर्ल्ड कप  की तरह।" 
उन्होंने आगे कहा, "यह सारा प्यार—हमेशा बना रहे। मैं अपनी पूरी ज़िंदगी इस कर्ज़ को चुकाने की कोशिश करूंगा। कभी आंखों के लिए अंजन बनकर, कभी दांतों के लिए मंजन बनकर और कभी ज़िंदगी में संतुलन लाने के लिए मनोरंजन बनकर, मैं अपना फर्ज निभाने की कोशिश करूंगा।"


 
एक्टर ने खुलासा किया कि वह अपने वेल विशर्स से मिली आर्थिक मदद को लौटाने के लिए कदम उठा रहे हैं। हमने अपनी टीम से कहा है कि वे बैंक के पूरे स्टेटमेंट निकालें, 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक जिसने भी मदद की है, और हर एक डिटेल को मैच करें। प्यार और हमदर्दी ही वह वजह है जिससे हम ज़िंदा हैं, लेकिन मैं इसे पूरे सम्मान के साथ लौटाने की कोशिश करूंगा। मैं कुल रकम भी सबके सामने बताऊंगा।" 

 

उन्होंने कहा, "चाहे मेरे भाई सोनू हों, तेज प्रताप जी, इंद्रजीत राव जी, या फिर वे बच्चे जिन्होंने अपनी गुल्लकें तोड़ दीं उनकी ज़िंदगी हमेशा खुशहाल रहे। उन्होंने मेरी दुनिया को फिर से बसाने की कोशिश की।"
 
बता दें, चेक बाउंस मामले में जेल जाने के दौरान राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद, सलमान खान, वरुण धवन और अजय देवगन जैसे स्टार्स आगे थे। हालांकि, राजपाल ने ज़्यादातर लोगों के नाम बताने से मना किया है।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!