'कई बातों को संभालना मुश्किल.. 'टटिहरी' सॉन्ग के विवाद पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-जिंदगी जितनी परफेक्ट दिखती, उतनी होती नहीं

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 09:35 AM

badshah breaks silence on the tateeree song controversy

फेमस रैपर और सिंगर बादशाह अपने गाने 'टटिहरी' को लेकर खूब विवादों में आए। वहीं इन विवादों के बीच बादशाह ने गुपचुप दूसरी शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। वहीं, अब शादी के बाद सिंगर ने अब हाल ही में 'टटिहरी' विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि...

मुंबई. फेमस रैपर और सिंगर बादशाह अपने गाने 'टटिहरी' को लेकर खूब विवादों में आए। वहीं इन विवादों के बीच बादशाह ने गुपचुप दूसरी शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। वहीं, अब शादी के बाद सिंगर ने अब हाल ही में 'टटिहरी' विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि ये समय उनके लिए कितना मुश्किल रहा है।

 
हाल ही में बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया और लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों ने उन्हें ऐसे हालात में डाल दिया, जिसके लिए वो पूरी तरह तैयार नहीं थे। बाहर से उनकी जिंदगी जितनी परफेक्ट दिखती है, असल में उतनी आसान नहीं होती। कैमरों के पीछे कई ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें संभालना मुश्किल होता है।

PunjabKesari


बादशाह ने आगे कहा- इस दौरान वो काफी कुछ सोचते रहे और खुद को समझने की कोशिश करते रहे। हालांकि, लंदन के O2 एरिना में परफॉर्म करते वक्त उन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार मिला, जिसने उन्हें फिर से हिम्मत दी। स्टेज पर जाते ही फैंस की एनर्जी, उनकी आवाजें और उनका सपोर्ट उन्हें याद दिला गया कि वो कौन हैं और इस सफर का मकसद क्या है।

 
 'टटिहरी' विवाद के बीच शादी

बता दें, 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर बादशाह को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ता देख उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। वहीं, इन सबके उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग दूसरी शादी कर सबको हैरान कर दिया। पहली वाइफ से तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने गुपचुप दूसरी शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!