Edited By suman prajapati, Updated: 24 Mar, 2026 12:37 PM

साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों एक अनोखी घटना के चलते सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लागू आचार संहिता के बीच पुलिस ने चेन्नई के अशोक नगर इलाके में उनके घर से 10 AK-47 राइफलें जब्त कर लीं। हालांकि,...
मुंबई. साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों एक अनोखी घटना के चलते सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लागू आचार संहिता के बीच पुलिस ने चेन्नई के अशोक नगर इलाके में उनके घर से 10 AK-47 राइफलें जब्त कर लीं। हालांकि, बाद में जांच में अलग ही सच्चाई निकलकर आई, जिसमें पूरे मामले को एक गलतफहमी साबित कर दिया।
चुनावी जांच में हुई कार्रवाई
दरअसल, राज्य में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे में पुलिस ने लोकेश कनगराज के घर भी तलाशी ली।
रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनावी निगरानी के तहत एक फ्लाइंग स्क्वाड ने लोकेश कनगराज के घर पर निरीक्षण किया। इस दौरान वहां से 10 राइफलें बरामद हुईं, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें जब्त कर लिया।
शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब्त की गई सभी राइफलें असली नहीं थीं, बल्कि फिल्म शूटिंग में इस्तेमाल होने वाले डमी प्रॉप्स थे। ये हथियार एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए रखे गए थे। जरूरी दस्तावेजों की जांच और पुष्टि के बाद पुलिस ने ये सभी डमी हथियार वापस फिल्म टीम को सौंप दिए। इस खुलासे के बाद मामला शांत हो गया।
इंडस्ट्री में मचा था हड़कंप
इस घटना की शुरुआती खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। हालांकि, सच सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह केवल एक गलतफहमी थी और किसी भी तरह का खतरा नहीं था।
अब तक इस पूरे मामले पर लोकेश कनगराज की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।