8 घंटे की शिफ्ट के मुद्दे पर दिव्या दत्ता ने दी राय, कहा- किसी नियम को सभी पर लागू नहीं किया जा सकता

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Mar, 2026 01:12 PM

divya dutta spoke about 8 hour shift issue

बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट का मुद्दा कोई नया नही है। पिछले साल से अक्सर इस मुद्दे पर बहस होती रहती हैं। वहीं, हाल ही में अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने इस पूरे विवाद पर संतुलित नजरिया पेश करते हुए कहा कि किसी...

मुंबई. बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट का मुद्दा कोई नया नही है। पिछले साल से अक्सर इस मुद्दे पर बहस होती रहती हैं। वहीं, हाल ही में अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने इस पूरे विवाद पर संतुलित नजरिया पेश करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति को एक ही नजरिए से नहीं देखा जा सकता।

8 घंटे की शिफ्ट पर क्या बोलीं दिव्या दत्ता
एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या दत्ता से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर चल रही बहस पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए किसी एक नियम को सभी पर लागू नहीं किया जा सकता।

उन्होंने एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि वहां एक महिला ‘महिला अधिकारों’ पर बात कर रही थीं, लेकिन उसी दौरान कुछ हद तक पुरुषों को दोष देने वाली बातें भी हो रही थीं। इस पर एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि वह उनकी बात से सहमत है, लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि यह किसके लिए कहा जा रहा है।

हर किसी की स्थिति अलग होती है
दिव्या दत्ता ने आगे कहा कि जो बात एक व्यक्ति के लिए सही हो सकती है, जरूरी नहीं कि वह दूसरे के लिए भी सही हो। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे के काम या निजी स्थिति पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है, क्योंकि हर किसी की अपनी परिस्थितियां होती हैं।

एक्टर और प्रोड्यूसर के बीच की बात
एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि काम के घंटे तय करना एक्टर और प्रोड्यूसर के बीच की समझ का मामला है। अगर किसी कलाकार को जल्दी जाना है और निर्देशक या प्रोड्यूसर इसके लिए सहमत हैं, तो इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर दोनों की सोच मेल नहीं खाती, तो वे साथ काम न करने का फैसला ले सकते हैं।

वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं दिव्या
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या दत्ता जल्द ही वेब सीरीज ‘चिरैया’ में नजर आने वाली हैं, जो 20 मार्च 2026 से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा, वह पिछली बार फिल्म छावा में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी थे। इस ऐतिहासिक फिल्म में उन्होंने सोयराबाई का किरदार निभाया था।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!