महारानी सीक्रेट नेकलेस पहन बुल्गारी इवेंट में छाईं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट नेकलाइन ड्रेस में दिखीं बेहद ग्लैमरस

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Oct, 2025 01:40 PM

priyanka chopra dazzled at bulgari event wearing the maharani secret necklace

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर जगह अपने लुक और अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं। बीती रात प्रियंका एक बार फिर मुंबई में आयोजित लग्जरी ब्रांड बुल्गारी (Bvlgari) के एक खास इवेंट में अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। इस मौके पर उनका...

मुंबई. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर जगह अपने लुक और अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं। बीती रात प्रियंका एक बार फिर मुंबई में आयोजित लग्जरी ब्रांड बुल्गारी (Bvlgari) के एक खास इवेंट में अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। इस मौके पर उनका लुक इतना शानदार था कि हर किसी की नजरें उन पर थम गईं। खासतौर पर उनका बेहद खूबसूरत डायमंड और रूबेलाइट नेकलेस चर्चा का केंद्र बना रहा।

 PunjabKesari


लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में व्हाइट कलर की सिल्क ट्यूल काउल नेकलाइन ड्रेस पहनकर पहुंचीं। उनका यह आउटफिट बेहद एलीगेंट और रॉयल लग रहा था।

PunjabKesari

ड्रेस के साथ उन्होंने बुल्गारी का खास ‘सर्पेंटी महारानी सीक्रेट नेकलेस’ पहना, जिसमें 109.27 कैरेट का कैबोकॉन रूबेलाइट जड़ा था। इस स्टेटमेंट ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया और सबकी निगाहें उन पर टिकी रह गईं।

 

PunjabKesari

अंबानी परिवार संग कैमरे में कैद पल

इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने नीता अंबानी और ईशा अंबानी के साथ स्टेज पर जमकर पोज दिए। तीनों को बातचीत करते और हंसते हुए भी देखा गया।

 

 PunjabKesari
उन्होंने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को गर्मजोशी से गले लगाया और दोनों ने साथ में फोटोज भी क्लिक करवाए।


PunjabKesari

 

वहीं, प्रियंका और तमन्ना भाटिया भी एक-दूसरे से मिलते और बातचीत करते नजर आईं। उनकी मुलाकात का यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!