Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Apr, 2022 08:52 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दो सुपर क्यूट बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की मां हैं। करीना अक्सर अपने लाडलों की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बेबो ने अपने छोटे बेटे की क्यूट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।...
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दो सुपर क्यूट बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की मां हैं। करीना अक्सर अपने लाडलों की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बेबो ने अपने छोटे बेटे की क्यूट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।
इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने बताया कि उनका माॅर्निंग मूड कैसा है। शेयर की तस्वीर में हम जेह को पेंटिग करते हुए देख सकते हैं। भले ही इस तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन हाथ में थामें ब्रश को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीना के छोटे नवाब रंग भरने में व्यस्त हैं।

इस दौरान उन्होंने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है। इस कलरफुल फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा-मॉर्निंग मेस❤️❤️❤️ 'मेरा बेटा' ❤️। फैंस जेह की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि करीना ने 21 फरवरी 2022 को जेह को जन्म दिया था। जेह को जहांगीर के नाम से भी जाना जाता है। करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर भी अपने भाई जेह के बेहद करीब हैं। दोनों इस समय सोशल मीडिया पर मोस्ट पॉपुलर स्टार किड हैं।

काम की बात करें तो करीना जल्द आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह सुजॉय घोष की अनटाइटल्ड नेक्स्ट के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगी।