Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 01:10 PM

मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो कुछ दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से एक्ट्रेस व डांसर नोहा फतेही को बड़ा झटका लगा था और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया था। वहीं, कुछ दिन बीत जाने के...
मुंबई. मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो कुछ दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से एक्ट्रेस व डांसर नोहा फतेही को बड़ा झटका लगा था और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया था। वहीं, कुछ दिन बीत जाने के बावजूद भी नोरा मार्से को खोने के गम से बाहर नहीं आ पा रही हैं। एक बार फिर उन्होंने मार्से पेड्रोजो को याद किया है और बताया कि उनकी जिंदगी में मार्से की क्या अहमियत है।
नोरा फतेही ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा- ‘हम साल 2015 में मिले थे, इतने साल मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। तुम मेरे भाई बन गए। हम साथ हंसे, रोए, तुमने मुझ पर हमेशा भरोसा दिखाया।’

नोरा ने आगे लिखा- ‘हर कदम पर तुमने मेरा साथ दिया, सपोर्ट किया। तुमने मेरा संघर्ष देखा, मेरा दिल टूटता देखा। तुमने कई बार पैसों से मेरी मदद की। तुम हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लेकर आए। अगर मैंने तुम्हारा दिल दुखाया हो तो माफ करना। लव यू मार्से। मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।’

बता दें, नोरा फतेही हालिया दिनों में 'केडी द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर खूब विवादों में रहीं। इस गाने को लेकर एक्ट्रेस को फतवा भी जारी हुआ था। हालांकि, विवाद बढ़ता हुआ देख नोरा ने अपनी सफाई भी पेश की थी और सारा विवाद मेकर्स के सिर पर मढ़ा था। उनका कहना था कि जब गाना हिंदी वर्जन में आया तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसे गाने को साउथ भाषा में ही शूट किया था।